फिर हुई नाथूराम गोडसे की पूजा, जिंदाबाद के नारे लगे

Updated on 16-11-2022 05:04 PM

ग्वालियर.

ग्वालियर में एक बार फिर बापू महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे सुर्खियों में आ गया है. दरअसल आज हिंदू महासभा ने गोडसे और आप्टे की बरसी पर पूजा अर्चना कर अखंड भारत का संकल्प किया है. इस दौरान हिंदू महासभा कार्यालय में दर्जनों भर हिंदू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे और नाथूराम गोडसे की बरसी पर पूजा अर्चना कर कहा कि हमने संकल्प लिया है कि ग्वालियर के एक चौराहे पर नाथूराम गोडसे की मूर्ति पर स्थापित होगी और इसको लेकर हिंदू महासभा लगातार प्रयासरत है.

Nathuram Godse की चौराहे पर मूर्ति स्थापित करने की तैयारी में हिंदू महासभा

ग्वालियर में स्थित हिंदू महासभा कार्यालय पर हिंदू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आज नाथूराम गोडसे बलिदान दिवस के रुप में मनाया, इस मौके पर दर्जनों भर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे और उसके साथी आप्टे की पूजा अर्चना की आरती उतारी. इस दौरान “नाथूराम गोडसे जिंदाबाद” के नारे भी लगे. हिंदू महासभा की प्रवक्ता अर्चना चौहान का कहना है कि, “नाथूराम गोडसे एक क्रांतिकारी है और आज उनका बलिदान दिवस है.

इस मौके पर हिंदू महासभा ने सभी कार्यकर्ताओं को अखंड भारत का संकल्प दिलाया है, इसके साथ ही हमारी मांग है कि शहर के किसी भी चौराहे पर नाथूराम गोडसे की मूर्ति स्थापित हो और उसको लेकर उन्होंने नगर निगम कमिश्नर से बातचीत की है. हमारे साथियों का कहना है कि नाथूराम गोडसे की पहली मूर्ति प्रशासन के कब्जे में है लेकिन उनकी दूसरी मूर्ति तैयार हो रही है.”

पहले भी कर चुके हैं मूर्ति स्थापित

बता दे ग्वालियर में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पूजा अर्चना की जाती है और इसी को लेकर यह मामला पूरे देश भर में सुर्खियों में रहता है. पिछले वर्ष भी हिंदू महासभा ने ग्वालियर में हिंदू महासभा कार्यालय पर नाथूराम गोडसे की मूर्ति स्थापित की थी, लेकिन बवाल मचने के बाद सरकार के आदेश पर प्रशासन ने मूर्ति को जब्त कर लिया गया था, अभी तक यह मूर्ति प्रशासन के कब्जे में है. लेकिन इसके बावजूद हिंदू महासभा लगातार नाथूराम गोडसे की पूजा अर्चना करती आ रही है, उनकी जयंती और बलिदान दिवस को भव्य तरीके से मनाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से आज तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.