खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय में मर्म चिकित्सा एवं पंचकर्म पर राष्ट्रीय कार्यशाला

Updated on 28-06-2022 06:15 PM

पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में तीन दिवसीय मर्म चिकित्सा एवं पंचकर्म पर राष्ट्रीय कार्यशाला 28 जून से प्रारंभ हो रही है। इसमें सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, लंबर स्पॉन्डिलाइटिस एवं अर्थराइटिस के रोगियों की चिकित्सा की जायेगी। ग्वालियर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रिछारिया इन विषयों पर जानकारी देंगे और इन विधाओं में इलाज का प्रेक्टिकल रूप से प्रदर्शन करेंगे।

मर्म चिकित्सा में रोगियों को शरीर के विशेष पॉइंट पर प्रेशर दिया जाता है, जिससे रोगियों को बीमारी से लाभ मिलता है। यह चिकित्सा विधा करीब 5 हजार वर्ष पुरानी है। राष्ट्रीय कार्यशाला में पंचकर्म चिकित्सा पर भी जानकारी दी जायेगी। कार्यशाला में उद्घाटन सत्र 28 जून को सुबह 11 बजे होगा। कार्यशाला में सरकारी संस्थानों एवं प्रायवेट सेक्टर के डॉक्टर शामिल हो रहे हैं।

जरा चिकित्सा एवं वृद्धजनों के स्वास्थ्य की देखभाल विषय पर सेमीनार

शासकीय हकीम सैयद जियाउल हसन यूनानी महाविद्यालय भोपाल में सोमवार को जरा चिकित्सा एवं वृद्धजनों के स्वास्थ्य की देखभाल विषय पर सेमीनार हुआ। सीएमएचओ भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि वृद्धजनों की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का मुकाबला एलोपैथी एवं आयुष चिकित्सा पद्धतियों से बेहतर तरीके से किया जा सकता है। प्रो. इफ़्तेखार अहमद ने यूनानी चिकित्सा पद्धति की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने असबाबे सित्ता ज़रूरिया के 6 आवश्यक फैक्टर्स के बारे में बताया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. महमूदा बेगम ने सेमीनार में देशभर से आये प्रतिभागियों से कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति प्राचीन पद्धति है। इसके सही उपयोग से बीमारियों को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने वृद्धजनों के इलाज में यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के बारे में भी जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.