एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू बोलीं-

Updated on 16-07-2022 06:02 PM

भोपाल समर्थन मांगने भोपाल पहुंचीं एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने कहा भारत के हृदय पावन मध्य प्रदेश ने मुझे जिस तरह का स्वागत दिया, ये भव्य स्वागत मेरी जिन्दगी में पहली बार हुआ है। इसे मैं कभी भी भूल नहीं पाऊंगी। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता को भी नमन करती हूं।

 मैंने मेरे लिए नहीं, इस देश की जनता को गर्व महसूस कराने के लिए राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनने के लिए हां भरी। मुर्मू ने कहा कि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है। देश की जनता के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए काम करना है। मैं अपने संवैधानिक दायरे में रहकर सेवा करने को तैयार हूं। मुझे खुशी है कि आज संगठन के अलावा दूसरे दल भी मुझे समर्थन देने के लिए आगे रहे हैं। आप सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज आनंद और प्रसन्नता का विषय है। द्रौपदी मुर्मू औपचारिक रूप से राष्ट्रपति नियुक्त होंगी, जिस तरह से कई दल समर्थन कर रहे हैं। शिवसेना ने समर्थन कर दिया, आंध्रप्रदेश में तो सारे के सारे वोट उन्हीं के पक्ष में जा रहे हैं। बीजेपी ने भी समर्थन किया। एक नहीं कई दल समर्थन लगातार करते जा रहे हैं। शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं कि पहली बार एक जनजातीय आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति होंगी।


संघर्षों से भरा जीवन
मुख्यमंत्री ने कहा मुर्मू जी के जीवन की आप गहराई देखेंगे तो संघर्षों से भरा, संयमपूर्ण और दृढ़-संकल्प वाला रहा है। आपकी जानकारी में होगा उनके पति का स्वर्गवास हुआ, जिसके बाद वे टूटी नहीं। उन्होंने हिम्मत रखी, दो बेटे एक्सीडेंट में चले गए उसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी। शिक्षक रहते हुए फिर वे भाजपा के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में आईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वे पार्षद रहीं, पार्षद रहने के बाद फिर वे 2004 में विधायक बनीं, 2009 में फिर विधायक बनीं, बीजेडी और बीजेपी की सरकार में मंत्री रहीं।

मंत्री पद पर भी उन्होंने बहुत कुशल प्रशासनिक दक्षता दिखाई, फिर 2015 में झारखंड की गवर्नर बनीं। उन्होंने झारखंड के गवर्नर के नाते राज्य सरकार ने एक विधेयक पारित करवा लिया था! उस विधेयक में जनजातीय अधिकारों में कुछ परिवर्तन के जमीन वाले मामले थे उसको उन्होंने रोक दिया। मतलब बीजेपी की सरकार थी फिर भी उन्होंने कहा कि जब तक मैं क्लियर ना हो जाऊं कि इससे जनजातीय समाज का कोई अहित नहीं होगा, मैं क्लियर नहीं करूंगी। और उन्होंने उसे नहीं किया। सरकार को वापस भेज दिया। बड़ी दृढ़ संकल्प वाली महिला हैं।


पूरा देश तो दीदी के साथ खड़ा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कल यशवंत सिन्हा यहां आए थे। उनके साथ कांग्रेस के लोगों ने अनर्गल बातें की हैं। इसलिए मैं जिक्र कर रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी तो शुद्ध रूप से अपना काम करती है, लेकिन बेचैनी वहां भी है कि वोट चले जाएं। उसके बाद बात की जा रही थी कि भारतीय जनता पार्टी वाले किसी को प्रलोभन दे रहे हैं, किसी को खरीदने की बात कर रहे हैं अरे यहां तो पहले से ही इतने वोट हैं कि प्रलोभन का कोई प्रश्न ही पैदा नहीं होता। पूरा देश तो दीदी के साथ खड़ा हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.