मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली SINGRAULI जिले के तियरा ग्राम पंचायत का है यहां जागमती बैगा की सर्प काटने से मौत हो गई परिजनों ने कई बार शव वाहन के लिए SINGRAULI जिला अस्पताल के सीएमएचओ को कॉल किये लेकिन शव वाहन नहीं मिला, मजबूरी और लोगों के फरमान के बाद बैगा समुदाय के लोग खाट पर शव लेकर अंतिम परीक्षण के लिए के जिला चिकित्सालय चल दिये, किंतु 1 किलोमीटर की दूरी तय होने के बाद जैसे ही प्रशासन को जानकारी प्रशासन ने तुरंत ही एंबुलेंस भिजवा दिया।
समाजसेवियों का आरोप है कि शव वाहन तब भेजा गया जब शव को खाट पर लाने की तस्वीरें वायरल होने के बाद शव वाहन भेजा गया। तब तक एक किलोमीटर तक की दूरी तय कर बैगा परिवार शव को खाट पर लाद कर ले जाने को मजबूर हो चुके थे
बड़ी हैरानी की बात है कि सिंगरौली जिसे सिंगापुर भी कहा जा रहा है वहां मृत्यु के बाद शव वाहन तक नसीब नहीं हो रहा है और लोग खाट पर शव लाने और ले जाने को मजबूर हो रहे हैं.