MP में राजनीति की नई बिसात

Updated on 15-05-2022 05:53 PM

भोपाल में पड़ोसी बनने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की दोस्ती-राजनीतिक दुश्मनी की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन इसके ठीक पहले ग्वालियर में कांग्रेस की बड़ी मीटिंग हुई। इसमें सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस की कमान दिग्विजय सिंह को दी गई। यानी आने वाले चुनावों में सिंधिया से मुकाबले के लिए दिग्गी ही सबसे बड़ा चेहरा होंगे, जबकि कांग्रेस को चुनौती देने के लिए सिंधिया ने भोपाल को पावर सेंटर बना लिया है। कांग्रेस में रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अलग-अलग धुरी के नेता माने जाते थे। हाल ही में दिग्विजय ग्वालियर चंबल में सक्रिय हुए हैं। इसके बाद जब सिंधिया भोपाल आए तो उन्होंने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना अपने विरोधी पर हमला बोला था। कहा कि मैं कांग्रेस में था, तब भी लोगों को खुजली आती थी, बीजेपी में हूं, तब भी खुजली आती है।

सिंधिया भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित सरकारी बंगले में सपरिवार गृह प्रवेश भी कर चुके हैं। सिंधिया ने संकेत दे दिए हैं कि अब उनकी सियासत ग्वालियर से नहीं, बल्कि भोपाल से चलेगी। राजनीति के जानकारों का मानना है कि सिंधिया राजघराने का प्रभाव राज्य के कई इलाकों में है। इसके चलते सिंधिया भोपाल से उन इलाकों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना आसान मानते हैं।

वर्ष 2018 में हुए विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने डेढ़ दशक बाद सत्ता में वापसी की थी, मगर महज डेढ़ साल में ही कांग्रेस के हाथ से सत्ता फिसल गई। इसकी बड़ी वजह ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे हैं, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया।

सिंधिया को उनके ही गढ़ में कमजोर करना चाहते हैं कमलनाथ

15 साल बाद मिली प्रदेश की सत्ता सिंधिया की वजह से जाने का दर्द पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को अब भी है। यही कारण है कि वे बैठकों में दोहराते हैं कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने तक मध्यप्रदेश में उनका डेरा रहने वाला है। कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती ग्वालियर-चंबल इलाका है। कांग्रेस खासकर कमलनाथ, सिंधिया को उनके ही क्षेत्र में कमजोर करना चाहते हैं। यही कारण है कि सिंधिया घराने के धुर विरोधी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उस इलाके की कमान सौंपी गई है।

दतिया में बड़े आंदोलन की तैयारी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर-चंबल इलाके में कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। आगामी रणनीति पर चर्चा भी की। इसमें संकेत दिए हैं कि सिंधिया को घेरने में पार्टी कसर नहीं छोड़ेगी। इसी क्रम में कांग्रेस आंदोलन की शुरुआत भी दतिया से करने जा रही है। इसमें ग्वालियर, चंबल के अलावा सागर संभाग के कार्यकर्ता भी जुटने वाले हैं। कांग्रेस जहां सिंधिया को घेरने के लिए रणनीति बनाने में व्यस्त है, तो सिंधिया भी अब प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में जुटे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.