प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को दी जाएँ नई ऊँचाइयाँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 25-05-2022 07:24 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधो-संरचनात्मक विकास के साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के अभियान को भी तेज किया जाए। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयाँ दें। अस्पतालों को बेहतर बनाने के लिए समर्थ व्यक्तियों से स्वैच्छिक सहयोग प्राप्त किया जाए। स्वास्थ्य संस्थाओं को दान देने और जन-भागीदारी होने से उनके प्रति भावनात्मक जुड़ाव भी हो जाता है। आगामी कुछ माह में स्वास्थ्य संस्थाओं का रंग-रूप बदल कर उदाहरण प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा तैयार कार्य-योजना के प्रेजेंटेशन के बाद यह बात कही। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाडे़ उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान ने प्रेजेंटेशन दिया।

प्रेजेंटेशन में बताया गया कि प्रदेश में डायलिसिस और कैंसर रोग की नई उपचार सेवाओं के विकास का प्रयास है। स्वास्थ्य संस्थाओं में औषधियों, जाँच परीक्षण सेवाओं, ब्लड बैंक और स्टोरेज की व्यवस्था को अधिक मजबूत करने, टेलीमेडिसन के विस्तार और हितग्राहीमूलक सुविधाओं के विकास पर फोकस किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों में सी.टी. स्केन जाँच सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अभी 45 जिला चिकित्सालयों में यह सुविधा है। शीघ्र ही 3 चिकित्सा महाविद्यालयों से संबद्ध चिकित्सालयों में भी यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसी तरह सोनोग्राफी जाँच सुविधा का भी विस्तार हो रहा है। अत्याधुनिक डिजिटल रेडियोग्राफी एक्स-रे मशीन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। इस कार्य का विस्तार भी हो रहा है। सभी जिला चिकित्सालयों और 100 बिस्तरों से अधिक क्षमता के सिविल अस्पतालों में सेंट्रल पैथालॉजी लेब का संचालन हो रहा है। इनमें 132 प्रकार की जाँचें होती हैं। जिला चिकित्सालयों में डायलिसिस मशीनों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, ताकि रोगियों को डायलिसिस कराने के लिए प्रतीक्षा न करना पड़े। वर्तमान में जिला अस्पतालों में 222 डायलिसिस मशीनें लगी हैं। डे-केयर कीमोथेरेपी और पेलीएटिव केयर के लिए जिला अस्पतालों में बेड आरक्षित किए गए हैं। कैंसर सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। पी.पी.पी. मॉडल से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों से टेली कंसलटेशन लेने की व्यवस्था की गई है। रोगी और परिजन की सहायता के लिए हेल्प डेस्क निरंतर स्थापित होती जाएंगी।

मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश

  • मातृ स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और एनीमिया नियंत्रण के लिए प्रयास बढ़ाएँ। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के कार्य से जन-प्रतिनिधियों को भी जोड़ें।

  • आमजन को सरल भाषा में स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित संदेश मुद्रित और डिजिटल माध्यमों से दिए जाएँ।

  • मंदसौर जिला लिंगानुपात सुधार में आगे बढ़ रहा है, जहाँ 1000 बेटों पर 1021 बेटियाँ जन्म ले रही हैं। अन्य जिलों में भी इस तरह के प्रयास किए जाएँ।

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से लेकर जिला अस्पताल तक औषधियों के सुचारू वितरण का कार्य हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.