सरकारी ऑफिसों में बाबुओं के लिए आया नया आदेश

Updated on 28-04-2022 11:34 PM

भोपाल राज्य सरकार में नई व्यवस्था के तहत अब बाबुओं को ऑनलाइन परफॉर्मेंस बताना होगा। इसी के तहत कामकाज का आकलन होगा। सीआर भी इसी आधार पर लिखी जाएगी। नई व्यवस्था की शुरुआत मंत्रालय से हो रही है। बाबुओं को 30 जून तक का समय दिया गया है। राज्य मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

पूरा मामला कर्मचारियों की गोपनीय चरित्रावली से जुड़ा है। वर्तमान में गोपनीय चरित्रावली ऑफलाइन लिखी जाती थी, लेकिन सरकार अब इसे ऑनलाइन करने जा रही है। पेपरलैस वर्किंग के तहत यह काम हो रहा है। सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्देश में कहा गया है कि मंत्रालय सेवा के तृतीय श्रेणी शासकीय सेवकों (सहायक अनुभाग अधिकारी, सहायक ग्रेड 2,

सहायक ग्रेड 3, निज सहायक एवं तकनीकी सहायक) के वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे। सभी कर्मचारी अपना कार्य 30 अप्रेल तक सामान्य प्रशासन विभाग की स्थापना शाखा में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। साथ ही कर्मचारी अपनी शासकीय ईमेल आइडी से लॉगइन कर 30 जून के पहले स्वमूल्यांकन कर अपना गोपनीय प्रतिवेदन ऑनलाइन भरें। सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव माधवी नागेन्द्र के हस्ताक्षर से जारी आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि अब गोपनीय प्रतिवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

पेपरलैस वर्किग पर फोकस

राज्य सरकार का फोकस पेपरलैस वर्किंग पर फोकस अधिक है। इसी के तहत ऑनलाइन कामकाज पर जोर दिया जा रहा है। मंत्रालय में फाइल मूवमेंट, बजट से लेकर अन्य कार्य पहले से ही ऑनलाइन हो रहा है। इसी के तहत अब सीआर व्यवस्था को भी ऑनलाइन किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.