सुभाष जयंती पर सुभाष नगर में नव निर्मित आरओबी का हुआ लोकार्पण

Updated on 24-01-2022 04:44 PM
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत माता के ऐसे सच्चे सपूत थे, जिन्होंने भारत माता को परतंत्रता की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। वे अद्भुत नेता थे। मध्यप्रदेश की धरती पर अनेक क्रांतिकारियों के स्मारक बनाने का कार्य किया जा रहा है। आज ही जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल में सुभाष वार्ड और विकसित किए गए संग्रहालय को आम जनता के लिए खोल दिया गया है।

 इससे नागरिकों को राष्ट्रभक्ति और देश प्रेम की प्रेरणा मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर इंडिया गेट पर नेताजी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। नेताजी ने आजादी की लड़ाई में जो अप्रतिम योगदान दिया था, उसके प्रति सच्चा प्रणाम है, उनके प्रति आदरांजलि है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज शाम भोपाल के सुभाष नगर फ्लाय ओवर के लोकार्पण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के अनावरण और आजाद हिन्द फ़ौज कॉन्सेप्ट पार्क का भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया और फ्लाय ओवर की इस बड़ी सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया।

अटल जी और नरेंद्र मोदी जी ने किया है सेनानियों का सच्चा सम्मान
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत माता की परतंत्रता की बेड़ियाँ काटने के लिए नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने सब कुछ न्यौछावर कर दिया। वे अंग्रेजों की "फूट डालो और राज करो" नीति को समझ चुके थे। उन्होंने क्रांति का शंखनाद किया। नेता जी ने कहा था "तुम मुझे खून दो में तुम्हें आजादी दूँगा।" यह दुर्भाग्य है कि स्वतंत्रता के पश्चात उनके प्रति न्यायपूर्ण ढंग से सम्मान व्यक्त नहीं किया गया। उनके अविस्मरणीय योगदान से नई पीढ़ी प्रेरणा ग्रहण करती है। आज हम नेता जी सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य सेनानियों के योगदान को भूल गए हैं। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी ने और वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सेनानियों का सम्मान किया है, साथ ही सेनानियों के प्रति न्याय भी किया है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भोपाल को फ्लाय ओवर, मेट्रो जैसी एक नहीं, अनेक सौगातें दी जा रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार जनता के सहयोग से विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

रहवासी संघ नरेला क्षेत्र को आदर्श बनाएँ
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता के क्षेत्र में रहवासी संघों को सक्रिय भूमिका निभाते हुए नरेला को आदर्श बनाने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने सड़कों, पुल-पुलियों के निर्माण, दीनदयाल रसोई के संचालन, रैन बसेरों की व्यवस्था, अन्नपूर्णा योजना, राशन वितरण, स्ट्रीट वेंडर्स के कल्याण, रोजगार मेलों के आयोजन, आयुष्मान भारत योजना, सीएम राइज स्कूल और अन्य क्षेत्रों में जनता के कल्याण के प्रयासों की जानकारी देते हुए नागरिकों से आव्हान किया कि वे कोविड संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतें। वैक्सीन का भी लाभ लें। यह सभी के लिए आवश्यक है।

प्रदेश में निर्माणाधीन हैं 105 आरओबी
लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि भोपाल देश के खूबसूरत नगरों में एक है। नरेला क्षेत्र में ओवर ब्रिज के अभाव में लोगों का काफी समय नष्ट होता था। अब इस परेशानी से उन्हें मुक्ति मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश सरकार के विकास के प्रयासों की सराहना की है। स्वच्छता के क्षेत्र में भी भोपाल अब इंदौर की तरह अव्वल स्थान प्राप्त करेगा। प्रदेश में करीब सवा लाख किलोमीटर की सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गई थी। शहरी क्षेत्रों में भी अधोसंरचना को मजबूत बनाया जा रहा है। कठिन कोरोना काल में भी विकास के कार्य नहीं रूके। प्रदेश की जनता ने हर तरह की परस्थिति में प्रगति के प्रयासों में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दिया है। मंत्री श्री भार्गव ने बताया कि प्रदेश में 105 आरओबी बनाए जा रहे हैं। भारत सरकार से भी आरओबी निर्माण के लिए राशि मंजूर हुई है। एडीबी की सहायता से प्रदेश में 260 बड़े पुल बनाए जा रहे हैं। ओंकारेश्वर में लोक निर्माण विभाग आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा स्थापना और क्षेत्र के विकास के विभिन्न कार्यों में भूमिका निभा रहा है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आज नरेला क्षेत्र आवश्यक नागरिक सुविधाओं के कारण अलग पहचान बना रहा है। फ्लाय ओवर के निर्माण से इस क्षेत्र के निवासियों को काफी सुविधा होगी। क्षेत्र में बेहतर जल प्रदाय, बाढ़ प्रबंधन के कार्य हुए हैं। साथ ही उद्यानों के विकास, थीम पार्कों के निर्माण के कार्य निरंतर हो रहे हैं। विधायक श्रीमती कृष्णा गौर और श्री सुमित पचौरी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में फ्लाय ओवर पर केंद्रित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभूतपूर्व स्वागत
प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान के पहुँचने पर और कार्यक्रम के बाद नवनिर्मित सुभाष आरओबी पर नागरिकों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। सुभाष नगर, पद्मनाभ नगर, गौतम नगर, प्रभात चौराहा, अशोका गार्डन, गोविंद गार्डन और नरेला क्षेत्र के नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। नागरिकों ने प्रसन्न मुद्रा में हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मंडल ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.