
वहीं महाकौशल के विकास को लेकर कमलनाथ ने कहा कि जबलपुर से मेरा जवानी से पुराना नाता है और मैं अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं. मैंने महाकौशल को प्रतिनिधित्व दिया.तीन हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दी थी.हमने जो वादे 2018 के चुनाव में किए थे, वो हमने पूरे किए.संविधान को लेकर कमलनाथ ने कहा कि आज हमारे सामने कई चुनौतियां हैं. बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान पूरे देश की पहचान है, लेकिन आज हमारा संविधान गलत हाथों में चला गया है.न्होंने कहा कि देश प्रदेश में तेजी से माहौल बदल रहा है। राहुल गांधी की पदयात्रा में उमड़ रही जनता बता रही है कि अब फिर परिवर्तन आने वाला है।पूर्व सीएम ने कहा कि हम पूछते हैं कि शिवराज सरकार ने 18 साल में क्या दिया? आपने बेरोजगारी दी, भ्रष्टाचार दिया, घोटाला दिया, माफिया राज दिया.ये नौटंकी करते हैं.उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर के लिए मैनें पैसे दिया था. श्रेय लेने की राजनीति करते हैं. शिवराज सरकार ने 18 साल में 20 हजार घोषणाएं की हैं ये तो जहां नदी नहीं होती तो वहां पुल की घोषणा करते हैं.मोदीजी और शिवराज जी जिस स्कूल में गए थे.वो कांग्रेस सरकार ने बनाए थे.हमें केवल सच्चाई का साथ देना है.हम सभी को सुरक्षित रखेंगे.जबलपुर और महाकौशल आज भी पीछे रह गया है.हमने कई योजनाएं बनाईं थीं. हमने कर्जा माफ किया तो क्या गुनाह किया?हमने गौशालाएं बनाईं क्या गुनाह किया? आज सरकार ध्यान मोड़ने की राजनीति कर रही है.सरकार ने करोड़ों रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया.हमने साढ़े 11 महीने की सरकार में अपनी तरफ से पूरी कोशिश की थी
आमसभा में विधायक तरुण भनोट, विधायक लखन घनघोरिया,विधायक विनय सक्सेना,राजेश पटेल, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत
जबलपुर व प्रतिनिधि, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी , महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ,विवेक पटेल,उपाध्यक्ष जिला पंचायत
जबलपुर, डॉ सत्येंद्र यादव , राष्ट्रीय महामंत्री,अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल , रमेश पटेल, जिला संगठन प्रभारी सेवादल जबलपुर ग्रामीण , सेवादल जिलाध्यक्ष शिव नामदेव ,नीलेश अवस्थी,भूतपूर्व विधायक, सौरभ बर्मन,आशीष पटेल,अध्यक्ष ,युवा कांग्रेस मझौली ब्लॉक, विनोद श्रीवास्तव शुभम श्रीवास्तव ,सौरभ पटैल ( मटियाँ कुई ), अंकित झरिया,सचिव, युवा कांग्रेस पाटन विधानसभा
जिला जबलपुर ,एकता दीदी ,रुकमणी दीदी ,खिलाड़ी सिंह आर्मो जी, जितेन्द्र श्रीवास्तव ,राजकुमार पटेल पड़रिया ,रोहित पटेल , विकास पटेल ,और आशीष पटेल देवरी नवीन सहित शहरी ग्रामीण क्षेत्रों के संगठन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के समक्ष जनपद पंचायत सदस्य विनोद काछी, विनोद मास्टर ने एवं अनेक जनपद सदस्य और सरपंच पूर्व सरपंच ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की