तंकी संगठन ISIS की एक्टिविटी को लेकर NIA की भोपाल-रायसेन में दबिश, भोपाल से दो युवकों को उठाया

Updated on 31-07-2022 09:14 PM

NIA (नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी) ने आतंकी संगठन ISIS की एक्टिविटी को लेकर भोपाल में दबिश दी है। भोपाल से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें शाहजहांनाबाद से मंसूरी (24) नाम के युवक को हिरासत में लिया है। वहीं गांधीनगर के अब्बास नगर से भी एक युवक को हिरासत में लिया गया है। भोपाल के करीब रायसेन के सिलवानी के नूरपुरा में भी टीम ने छापा मारा। वहां पर तीन से चार लोगों को सिलवानी के थाने लाकर पूछताछ की गई है। सुबह 7 बजे जांच टीम तीन गाड़ियों से यहां पहुंची। नूरपुरा में जुबैर मंसूरी के घर पर जांच की गई। जुबैर भोपाल के मदरसे में पढ़ाता है। हालांकि, NIA की ओर से इस बारे में फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

प्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का टारगेट, CM ने अफसरों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पीएस संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने प्रेजेंटेशन दिया। बताया कि मध्यप्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का टारगेट है। स्थानीय स्तर पर 1 करोड़ तिरंगे बनाने का काम जारी है। सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं तिरंगा बनाने में जुटी हैं। 51 लाख तिरंगे केंद्र सरकार से मिलने प्रारंभ हो गए हैं। अब तक स्थानीय स्तर पर 63 लाख तिरंगे बन गए हैं और 20 लाख तिरंगे केंद्र से मिल गए हैं।

इस अभियान के लिए प्रदेश के सभी जिलों में तिरंगा खरीद के लिए 36 हजार सेंटर बनाए गए हैं। यहां से आम नागरिक तिरंगा खरीद सकते हैं। प्रचार प्रसार के लिए केंद्र शासन की वेबसाइट harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ फोटो/सेल्फी अपलोड कर पोस्ट कर सकते हैं और वहां से सर्टिफिकेट ले सकते हैं। प्रदेश शासन की सभी वेबसाइट को ओपन करने पर तिरंगा अभियान की जानकारी बैनर के रूप में मिलेगी, इसकी शुरुआत जल्द हो जाएगी।

सागर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक का पैर कटा, हॉस्पिटल में मौत

सागर के मकरोनिया में सागर-बंडा रोड पर शनिवार देर रात नशे में धुत कार चालक वाहनों को टक्कर मारते हुए टेंट हाउस की दुकान में जा घुसा। इसी दौरान कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का पैर कट गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मृतक लक्ष्मीकांत सेन निवासी सद्भावना नगर की मौत हुई है। पुलिस ने कार जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.