चौबीस घंटे खुलने लगा एयरपोर्ट विमानों की नाइट पार्किंग 11 से बढ़कर 26 होगी

Updated on 31-10-2022 05:09 PM

इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट 30 अक्टूबर से एक बार फिर चौबीस घंटे खुल गया है। इसी साल 27 मार्च से रात को 11 से सुबह 6 बजे तक एयरपोर्ट को बंद कर दिया था। चौबीस घंटे एयरपोर्ट खुला रहने से नई उड़ानें भी जुड़ेंगी। इधर, नए विंटर शेड्यूल में पुणे जाने वाली फ्लाइट के टाइम टेबल में बदलाव कर इसे रात में शिफ्ट कर दिया है।

चौबीस घंटे खुले रहने और पार्किंग की संख्या बढ़ने से इंदौर को अलग-अलग शहरों के लिए नई फ्लाइट मिलने की संभावना भी बढ़ गई है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इंदौर से पूर्वोत्तर के लिए भी फ्लाइट मिल सकती है। शहर के सिख समाज के लिए अमृतसर से फ्लाइट शुरू करने की मांग भी की गई है, क्योंकि सीधी फ्लाइट होने पर इंदौर से पंजाब की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। वहीं इंडिगो की पहले इंदौर से सूरत के लिए फ्लाइट थी, जो कि बंद हो चुकी है। पार्किंग बढ़ने से ये फ्लाइट भी शुरू हो सकती हैं।

इन शहरों का बोझ कम होगा तो इंदौर को मिलेगा फायदा

मुंबई और पुणे एयरपोर्ट पर प्लेन पार्क करने के लिए स्पेस की कमी बनी रहती है। दिल्ली और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी पार्किंग उपलब्ध नहीं है। इंदौर एयरपोर्ट पर हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, पुणे की फ्लाइट तो रात में आएगी ही साथ ही पार्किंग स्पेस होने स अन्य शहरों के लिए भी एयर लाइंस नई फ्लाइट संचालित कर सकती है।

उड़ानों के समय में हुआ बदलाव

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने हाल ही में देश के सभी एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों का नया विंटर शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल में इंदौर से 30 अक्टूबर से 25 मार्च तक चलने वाली उड़ानों की जानकारी भी शामिल है। एयरलाइंस ने भी अपनी नई उड़ानों के साथ ही मौजूदा उड़ानों के समय में भी बदलाव किए हैं, जो 30 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.