रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी

Updated on 29-03-2022 07:13 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में रात के तापमान में उतार-चढाव का सिलसिला बरकरार है। वातावरण से नमी कम होने के कारण बादल छंट गए है। इस वजह से रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। मौसम विभाग के  अनुसार,वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार गर्म होने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में राजस्थान, गुजरात में तपिश बढ़ गई है। हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। इसके चलते राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं।

 सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजधानी में लू चल सकती है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, वर्तमान में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही हैं।

वहां से रही गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण राजधानी सहित मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में तेजी रही है। कई जिले लू की चपेट में हैं। मंगलवार को राजधानी भोपाल में भी लू चल सकती है। उधर वर्तमान में किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से बादल नहीं है। इस वजह से रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। साथ ही यह रविवार के अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस के मुकबले 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.