भाजपा सरकार में अपराधियों पर ठोस कार्रवाई नहीं: पटवारी

Updated on 16-05-2022 06:24 PM

 भोपाल राज्य की शिवराज सरकार निशाना साधते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के आने के बाद से अधिकारियों-कर्मचारियों पर अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इनके भाजपा नेताओं से संबंध भी सामने आते रहे हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। यही बात गुना जिले में शिकारियों से मुठभेड़ के मामले में भी सामने आई है।

जीतू पटवारी ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़े इसका प्रमाण हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के हाल बुरे हैं। महिला, बच्चों, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के विरुद्ध अत्याचार की घटनाएं सामने रही हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। सिवनी की घटना हो या फिर देवास के नेमावर का मामला, भाजपा से जुड़े व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं।

 इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। गुना जिले की घटना में भी ऐसी बात सामने आई है लेकिन अधिकारियों पर जिम्मेदारी डालकर भाजपा से जुड़े लोगों को बचाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। आज प्रदेश का अधिकारी-कर्मचारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने मंत्री हो या फिर कोई अन्य दोषियों को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने की मांग की है।

उधर मध्य प्रदेश कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ का राज्य स्तरीय सम्मेलन आज सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगा। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ हिस्सा लेंगे। मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने बताया कि एक-एक करके सभी प्रकोष्ठों के सम्मेलन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.