भोपाल के हॉस्पिटलों में फायर सेफ्टी नहीं:193 हॉस्पिटल की जांच में सामने आई खामियां

Updated on 28-11-2022 05:24 PM

राजधानी भोपाल के प्राइवेट हॉस्पिटलों में फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं हैं। ऐसे 193 हॉस्पिटल में खामियां सामने आई हैं। नगर निगम ने फायर ऑडिट करने के बाद रिपोर्ट सीएमएचओ को भेज दी। अब हॉस्पिटल मैनेजमेंट को नोटिस दिए जाएंगे। यदि खामियां नहीं सुधारी जाती हैं, तो हॉस्पिटल के लाइसेंस कैंसिल किए जा सकते हैं।

भोपाल में हमीदिया हॉस्पिटल में पिछले साल नवंबर में बड़ी आगजनी की घटना हो चुकी है। कई नवजात बच्चों की मौत हुई थी। इसके बाद इंदौर की एक बड़ी बिल्डिंग और चार महीने पहले 1 अगस्त को जबलपुर के तीन मंजिला न्यू लाइफ मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल में हुई आगजनी ने फायर सेफ्टी की पोल खोल दी थी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई थी।

जबलपुर हादसे के बाद भोपाल में एक बार फिर हॉस्पिटलों में आग से निपटने के इंतजामों पर फोकस किया जाने लगा। इसके चलते राजधानी के सभी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटलों में फायर ऑडिट किया गया। ताकि हकीकत सामने आ सके। फायर ऑडिट के बाद रिपोर्ट तैयार कर CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी को दी गई है। अपर आयुक्त कमलेंद्र सिंह परिहार ने रिपोर्ट सौंपने के बाद हॉस्पिटल में आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है।

एक भी हॉस्पिटल ऐसा नहीं, जहां खामी न हो
नगर निगम ने शहर के सभी छोटे-बड़े 193 हॉस्पिटल में फायर ऑडिट किया गया। इनमें से ऐसा एक भी हॉस्पिटल नहीं मिला, जिसमें कुछ न कुछ खामी न हो। कहीं, मैन्युअल ऑपरेटिड इलेक्ट्रिक फायर अलॉर्म नहीं मिला तो कहीं स्प्रिंकलर नहीं मिला। कई जगह तो अग्निशामक यंत्र भी नहीं मिला।

भोपाल में रोज 5 से 6 आगजनी
शहर में हर रोज एवरेज 5 से 6 आगजनी की घटनाएं होती हैं। गर्मी में आंकड़ा 200% तक बढ़ जाता है। इनमें से 90% हादसे शॉर्ट सर्किट की वजह से होते हैं। यही कारण है कि अब हॉस्पिटलों में फायर के साथ इलेक्ट्रिक सेफ्टी पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अपर आयुक्त परिहार ने बताया कि फायर के साथ इलेक्ट्रिक सेफ्टी की जांच भी की गई है।

ऑडिट में यह देखा
हॉस्पिटल में आग लगने के बाद उसे बुझाने के इंतजाम कितने हैं और आग लगने की वजह क्या हो सकती है, इन दोनों ही पाइंट को जांच में रखा गया। फायर ऑडिट में आग बुझाने के इक्यूमेंट्स देखे गए तो इलेक्ट्रिक ऑडिट में सारे उपकरण की जांच हुई। अपर आयुक्त परिहार का कहना है कि सभी हॉस्पिटल इलेक्ट्रिक पैनल सही रखें। जैसे वायर बेहतर और कवर्ड हो। उनकी समय-समय पर फायर सेफ्टी ऑडिट भी करा लें।

देखने में आता है कि हॉस्पिटल में फॉल सीलिंग बनाई जाती है। जिसके ऊपर खुले वायर डाल देते हैं। हैवी लोड दे दिया जाता है। इससे वायर पिघल जाता है। सीलिंग के ऊपर होने से यह दिखाई नहीं देता है। आखिरी में आग लग जाती है, जो हॉस्पिटल या किसी भी बिल्डिंग को चपेट में ले लेता है। इसलिए ऐसा वायर लगाएं, जो सही पैमाने और कवर्ड हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.