सर्वे में कोई भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति नही छूटे – मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 03-09-2022 05:07 PM

पिछले दिनों सीहोर में आई बाढ़ के सर्वे में कोई भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति नहीं छूटे। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने यह निर्देश आज सीहोर में गत दिनों बाढ़ से हुए नुकसान तथा राहत कार्यों की समीक्षा में दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर बाढ़ से हुए नुकसान, फसल क्षति, मकान क्षति और पशु हानि का सर्वें कर प्रभावितों को शीघ्र राहत पहुँचाना सुनिश्चित करें।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि जिले में अतिवृष्टि तथा बाढ़ के कारण हुई क्षति के सर्वे के बाद प्रभावितों को नियमानुसार राहत राशि वितरण की जाए। मंत्री डॉ. चौधरी ने जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों की मरम्मत के जिले संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर सीहोर चन्द्रमोहन ठाकुर ने बताया कि आष्टा में 6260 हेक्टेयर में बोई गई सोयाबीन फसल को 15 से 20 प्रतिशत क्षति हुई है। बुधनी में धान की फसल 15 से 20 प्रतिशत, रेहटी में सोयाबीन की 10 से 15 प्रतिशत, धान की 10 से 15 प्रतिशत, मक्का 10 से 15 प्रतिशत तथा उड़द 10 से 15 प्रतिशत और नसरूल्लागंज में धान की फसल में 15 से 25 प्रतिशत की क्षति हुई है। श्यामपुर तहसील में 470, सीहोर तहसील में 289 और नसरूल्लागंज तहसील में 201 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है।  प्रभारी मंत्री डॉ. चौधरी ने  कहा कि 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक ग्राम और वार्ड स्तर पर लगने वाले शिविरों में कोई भी पात्र हितग्राही उसे मिलने वाली योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि शिविरों की जानकारी जिले के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचे। इसके लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए। विधायक सीहोर सुदेश राय, विधायक आष्टा रघुनाथ मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर सहित अनेक जन-प्रतिनिधि ने बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.