माँ की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 09-07-2022 12:19 AM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा की पत्नी तथा मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा की माताजी स्वर्गीय श्रीमती चेतन देवी सखलेचा की शोक सभा एवं उठावना में सम्मिलित हुए और पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मानस भवन में हुई शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूज्यनीय माता जी श्रीमती चेतन देवी सखलेचा ने बहुत यशस्वी जीवन जिया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री वीरेन्द्र कुमार सखलेचा प्रदेश के सर्वोच्च पद पर रहकर प्रदेशवासियों की बेहतर सेवा कर पाए, इसमें पूज्यनीय माताजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने अपने पीछे यशस्वी और कर्मठ परिवार छोड़ा है। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माँ की कमी की कोई पूर्ति नहीं कर सकता है। पूज्य माता जी ने अपने जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, उनका अनुसरण कर हम स्वयं को बेहतर कार्यों की ओर अग्रसर कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी तथा प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धा-सुमन अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2026
भोपाल: धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने आज भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों को नकली कृषि उत्पादों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की घोषणा की। इस अभियान…
 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
Advt.