नॉन ने पहली बार ट्रकों को भी किया ब्लेक लिस्टेड

Updated on 01-07-2022 07:05 PM

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के परिवहन कार्य में संबद्ध नीमच की विनायक रोड लाइंस को वित्तीय अनियमितता, लापरवाही और अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम से ब्लेक लिस्टेड कर दिया गया है। प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम श्री तरुण पिथौड़े ने बताया कि मेसर्स विनायक रोड लाइंस के विरुद्ध 18 लाख 96 हजार 614 रूपये के खाद्यान्न के गबन का मामला दर्ज किया गया है।

नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा मेसर्स विनायक रोड लाइंस के 11 ट्रक खाद्यान्न वितरण कार्य से संबद्ध किये गये थे। वितरण कार्य में विनायक रोड लाइंस द्वारा 513.98 क्विंटल गेहूँ, 0.71 क्विंटल शक्कर, 17.71 क्विंटल नमक एवं 33.47 क्विंटल चने की हेराफेरी कर 18 लाख 96 हजार 614 रूपये का गबन किया गया। निगम द्वारा जाँच में शिकायत सही पाये जाने पर कम्पनी को 28 जून, 2022 को ब्लेक लिस्ट कर दिया गया है।

ट्रक भी हुए पहली बार ब्लेक लिस्ट

प्रबंध संचालक ने बताया कि गबन में संबद्ध 11 ट्रकों को भी निगम से ब्लेक लिस्टेड किया गया है। इनमें से 7 ट्रक एमपी 04-एचएफ 8265, एमपी-09-एचजी 305, एमपी-09-एचएफ 8885, एमपी-09-केडी 4265, एमपी-09 केबी 8157, एमएच-18-एम 7648 एवं एमपी-41-एचओ 135, विनायक रोड लाइंस के स्वयं के ट्रक हैं एवं 4 अन्य अनुबंधित ट्रक क्रमांक एमपी-09-एचजी 4078, एमपी-09-एचजी 7912, एमपी-09-एचजी 7591 एवं एमपी-09-केसी 7922 को ब्लेक लिस्टेड किया गया। अब यह रोड लाइन एवं ट्रक, निगम के कार्यों में संबद्ध नहीं किये जायेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.