अप्रैल के पहले सप्ताह से ‎मिलेंगे सामान्य टिकट

Updated on 05-03-2022 05:50 PM

भोपाल। रेलवे अप्रैल महीने के प्रथम सप्ताह से ही यात्रियों को सामान्य टिकट की सुविधा प्रदान करेगा। मार्च महीने में ‎‎जिन यात्रियों ने आरक्षण करवालिया है उनका आरक्षण रदद नहींकिया जाएगा। इस मामले में तीन दिन तक मंथन करने के बाद पश्चिम मध्य रेलवे इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि जनरल टिकट की सुविधा अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू की जाएगी।

 दरअसल मंथन के दौरान जोन की सभी 55 ट्रेनों का अध्यायन किया। इस दौरान एक से 31 मार्च के बीच सभी 55 ट्रेनों में लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा यात्रियों ने जनरल कोच में आरक्षण कराया है। इतनी बढ़ी संख्या में इन यात्री का आरक्षण रद नहीं किया जा सका।

 यदि रद भी करते हैं तो जनरल टिकट शुल्क और उसके साथ लिया जाने वाले आरक्षण शुल्क यात्री को वापस करना होगा। मालूम होकि रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के जनरल कोच में जनरल टिकट की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पश्चिम मध्य रेलवे समेत देशभर के 16 रेल जोन को इस पर निर्णय लेने कहा है। आदेश जारी होते ही पश्चिम मध्य रेलवे अपने तीनों मंडल जबलपुर, भोपाल और कोटा से गुजरने वाली 55 ट्रेनें में यह सुविधा देगा। आरक्षण का अध्ययन करने के बाद यह देखा गया है कि अप्रैल माह से ट्रेनों के जनरल कोच में 100 से 200 सीट हर दिन आरक्षित है। हर दिन 600 से 900 यात्री ने ट्रेनों में आरक्षण कराया है।

 एक यात्री से कम से कम 200 और अधिकतम 500 रुपये ट्रेन का किराया लिया गया है।  एक दिन में तीनों मंडल की 254 कोचों में लगभग 2000 से 2300 यात्री ने आरक्षण कराया।  इनका आरक्षण रद करना है तो हर दिन लगभग 5 से 8 लाख रुपये रिफंड देना होगा। 31 दिन में यह रिफंड डेढ़ करोड से ज्यादा है। मार्च माह में होली होने की वजह से ट्रेनों में भीड़ है। होली के पहले और बाद में अधिकांश ट्रेनें फुल हैं।

इनमें स्लीपर और एसी कोच में आरक्षण मिलने की वजह से अधिकांश यात्री ने जनरल कोच में आरक्षण लिया है। इसे देखते हुए जबलपुर समेत तीनों मंडल में 31 मार्च तक की जनरल टिकट का रद करने की निर्णय लिया गया है। अब एक से 10 अप्रैल के बीच ट्रेनों में बारी-बारी से जनरल टिकट की सुविधा शुरू की जाएगी। इस दौरान जितने भी आरक्षण हुए हैं, उनकी टिकट रद कर उनका किराया रिफंड होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.