बिल देने के बावजूद नहीं मिल रही गुणवत्तायुक्त बिजली

Updated on 18-02-2022 05:29 PM

भोपाल   बिजली दर निर्धारण को लेकर को आनलाइन हुई बैठक में सलाहकार सदस्यों ने कहा कि बिजली कंपनी जब दाम पूरे वसूल रही है तो फिर बिना व्यवधान वाली बिजली की सप्लाई क्यों नहीं दी जा रही है। उपभोक्ता बिल देने के बाद भी गुणवत्ता वाली बिजली नहीं ले पा रहा है। बिजली की दर निर्धारण को लेकर को हुई बैठक में मप्र विद्युत नियामक आयोग ने सलाहकार सदस्यों के सुझाव लिए।

ऑनलाइन बैठक में प्रदेश से करीब 30 से ज्यादा सदस्यों ने इसमें सहभागिता की। ढाई घंटे तक चली बैठक में ढेरों सुझाव सदस्यों की ओर से रखे गए। मप्र विद्युत नियामक आयोग के सचिव बैठक में मौजूद रहे।जबलपुर चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि आयाेग से मांग की गई कि बिजली बिना ट्रिपिंग के उपलब्ध हो ताकि उपभोक्ताओं को नुकसान हो। दरअसल उद्योग में हर ट्रिपिंग भारी नुकसानदायक होती है क्योंकि एक बार ट्रिप होने से मशीन का संचालन रुकता है जिस वजह से उत्पादन प्रभावित होता है। कई औद्योगिक इकाइयों में मशीन को चालू करने में भी काफी बिजली की खपत करनी पड़ती है।

 रवि गुप्ता ने कहा कि इसके अलावा आयोग के समक्ष बिजली दर निर्धारण को लेकर आपत्ति और जनसुनवाई के बीच का वक्त बढ़ाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि अभी 4 मार्च तक आयोग ने आपत्ति दर्ज कराने का समय तय किया है इसके बाद 8 मार्च को जनसुनवाई होगी। इस बीच में वितरण कंपनी आपत्ति का जवाब आपत्तिकर्ता को भेजेगी जिसका अध्ययन कर उसका दोबारा जवाब तैयार करना होता है इसमें समय अधिक लगता है इसलिए जरूरी है कि आयोग जनसुनवाई के लिए समय बढ़ाए।

सलाहकार समिति के सदस्य किसान संघ के प्रांत महामंत्री प्रहलाद पटेल ने बैठक में आयोग को बताया कि मप्र के पड़ोसी राज्यों की तुलना में किसानों को महंगी बिजली बेची जा रही है। इसलिए जरूरी है कि कंपनी दाम बढ़ाने की बजाए कार्य क्षमता में इजाफा करे। आदिवासी इलाकों में बिजली लाइन खुद उपभोक्ता कई किलोमीटर तक खींच कर ले जाता है। इसके अलावा बिजली कंपनी स्वयं के ताप गृह से ज्यादा बिजली लेकर निजी ताप गृह से महंगी बिजली खरीदना बंद करे ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल पाए।

 बैठक में सदस्य रवि गुप्ता ने कहा कि मप्र विद्युत नियामक आयोग के सामने निजी ट्रांसफार्मर का मुद्दा भी रखा गया। बिजली कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता ट्रांसफार्मर लगाते हैं जिसका पूरा भुगतान उपभोक्ता के द्वारा किया जाता है इसके बावजूद ट्रांसफार्मर बिजली कंपनी की संपत्ति बन जाता है जिससे बाद में अन्य उपभोक्ताओं को भी कनेक्शन दिया जाता है। सलाहकार सदस्य ने ऐसे मामले में ट्रांसफार्मर लगवाने पर खर्च होने वाली राशि को बिल में मासिक किस्त में वापस लौटाने का सुझाव भी दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.