डेढ़ साल निलंबित रहने के बाद पार्टी का निर्णय ना लेना एक ईश्वरीय संकेत था - सिद्धार्थ मलैया

Updated on 14-06-2022 07:40 PM
डेढ़ साल निलंबित रहने के बाद पार्टी का निर्णय ना लेना एक ईश्वरीय संकेत था - सिद्धार्थ मलैया

विरासत में सत्ता नहीं, काम करना, लोगों के सुख दुख में काम आना ईमानदारी साफगोई से राजनीति करना मिला है सिद्धार्थ मलैया

ईश्वरीय संकेत था कि मेरी राह अलग है - सिद्धार्थ मलैया

तीन पीढ़ी मैं पार्टी ने जो सम्मान दिया उसके लिए धन्यवाद सिद्धार्थ मलैया


सिद्धार्थ मलैया ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

भाजपा संगठन में कार्य करना मेरे लिए गर्व की बात

मेरी विचारधारा एक है मैं अन्य किसी दल में नहीं जाऊंगा


हेमेंद्र असाटी 

दमोह - सिद्धार्थ मलैया ने अपने निवास पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने खुले मन से अपनी बात रखें सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि लंबे समय तक बहुत सारे जिला अध्यक्षों के साथ काम करने का अवसर मिला पार्टी ने मुझे मौका दिया उन सभी का धन्यवाद मेरे लिए गर्व की बात है कि मैंने जिस पार्टी में काम किया उस पार्टी ने भारतीय परंपराओं गौरव को वापस स्थापित करने और बढ़ाने का कार्य किया केंद्र में सरकार बनाने के बाद विश्व स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य किया भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है मेरी शुभकामनाएं हैं। मेरा परिवार तीन पीढ़ी से पार्टी में कार्य कर रहा है मेरे बाबूजी ने 1971 का चुनाव लड़ा जब पार्टी को कोई मिलता नहीं था मेरे पिता जयंत मलैया ने उस कार्य को आगे बढ़ाया पार्टी के अंदर लंबे समय तक नेतृत्व करने का अवसर मिला इसके लिए पार्टी का धन्यवाद पार्टी के कारण ही पूरे प्रदेश में मेरे परिवार का नाम है और सभी जानते हैं पूरी शक्ति समर्पण के साथ मेरे बाबूजी पिताजी और मेरी मां ने काम किया मेरे परिवार के छोटे दादा जी सागर में जिलाध्यक्ष रहे दमोह के साथ सागर में भी परिवार जनों ने काम किया मेरे लिए बड़े गौरव और खुशी के साथ मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि मुझे पार्टी के दायित्व का अवसर प्रदान किया
पिछले उपचुनाव में जो घटना क्रम हुआ वह सभी जानते हैं मैं प्रदेश के अपने साथी कार्यकर्ताओं को भी यह विनम्रता के साथ कहना चाहता हूं कि मेरे पिता एक आदर्श कार्यकर्ता उन्होंने कभी पार्टी से गद्दारी नहीं की विपरीत परिस्थितियों में जब बड़े-बड़े नेता अपने कर्तव्य से पीछे हट रहे थे तब छाती अड़ा कर मेरे पिता ने कार्य किया पार्टी संगठन ने कहा तो मैंने उपचुनाव में काम किया आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं और भविष्य में भी लगेंगे।
 किसी चीज पर किसी का वश नहीं रहता जो निर्णय हुआ उस पर भी किसी का वश नहीं था कोई चुनाव लड़ा कोई हारा और पार्टी से मैं बाहर हूं संपूर्ण प्रदेश संगठन सरकार मशीनरी मुख्यमंत्री मंत्री केंद्रीय मंत्री अन्य कई वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार में लगे रहे उसके बाद भी ऐसे व्यक्ति से चुनाव हारे जो पिछले 10 वर्षों से सक्रिय नहीं थे जिनके पास ग्रामीण अंचल में पोलिंग बूथ एजेंट भी नहीं थे उनसे 17000 वोटों से हारे जब 36000 वोट कम डले। मेरे और पिताजी के सभी से आत्मीय संबंध व्यवहार है इस कारण से पार्टी के पुराने कद्दावर और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही उनकी कोई सुनवाई नहीं होती उन्हें बैठकों की सूचना नहीं दी जाती उन्हें किसी तरह का दायित्व नहीं दिया जा रहा तब इन सभी लोगों के लिए कौन खड़ा होगा मेरा आज का निर्णय पुराना निर्णय लेकिन परिवार में पिता जी मेरे निर्णय से सहमत नहीं थे इतने समय तक निलंबित रहने और पार्टी द्वारा कोई निर्णय ना लेना शायद यह ईश्वरीय संकेत है कि मेरी राह अलग है सिद्धार्थ मलैया जैसे करोड़ों कार्यकर्ता पार्टी में है मेरा लक्ष्य निश्चित है मैं दमोह के लिए कुछ करना चाहता हूं मैं दमोह में कृषि गोपालन पर्यावरण शिक्षा अपराध मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त नया दमोह बनाना चाहता हूं मैं सीमित क्षेत्र में कुछ करना चाहता हूं मेरी कुछ मर्यादा थी जिस कारण से कई बातें सार्वजनिक रूप से नहीं कह पाता था जैसे कोरोना काल में में ऑक्सीजन, शहीद अकील खान के लिए सहायता सिंचाई परियोजना में हो रही देरी से होने वाले नुकसान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बात ऐसी कई बातें हैं जो नहीं कर पाया मैंने मर्यादा में रहकर निजी रूप से जवाब दिए परंतु नोटिस सार्वजनिक रूप से दिए गए मैं बंधा हुआ था मैं त्रिशंकु हूं मैं दमोह के सभी जनप्रतिनिधियों सांसद विधायक मंत्री से सवाल करना चाहता हूं मैं सवा साल अपने घर भाजपा कार्यालय नहीं गया क्योंकि मैं निलंबित था निष्कासित नहीं विरासत में सत्ता नहीं मिलती विरासत में लोगों के साथ काम करना उनके सुख-दुख में शामिल होना उनका साथ देना इमानदारी से लोगों को काम करना साफगोई से राजनीति करना विरासत में मिला है बाबूजी दो बार चुनाव और सारे परंतु आदर्शों से समझौता नहीं किया
नई शुरुआत करना चाहता हूं मैं अपने सभी वरिष्ठों से अपनी इस नई यात्रा के लिए आशीर्वाद और स्नेह चाहता हूं
टंडन परिवार जी से हमारे पुराने पारिवारिक संबंध उनके खिलाफ हमने 5 चुनाव लड़े और छठवां भी लड़ेंगे उसके बाद भी हमारे संबंध है राजनीति यह होती है जब हम अगली बार चुनावी मैदान में होंगे तो मैं दम से लड़ूगा आदरणीय टंडन जी भी पूरी दम से लड़ेंगे राजनीति अलग है और संबंध अलग मेरे लक्ष्य है अपराध मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त नए दमोह नई नगरपालिका के लिए काम करना चाहता हूं एकलव्य कोई दल नहीं है सभी 39 वार्डों में प्रत्याशी उतारने की कोई योजना नहीं है जो अच्छे लोग हैं जो ईमानदार है जो भ्रष्टाचार नहीं करेंगे जो जनता के काम करेंगे जो जनता से रिश्वत नहीं लेंगे यदि ऐसे लोग सहयोग मांगते हैं तो हम उनका सहयोग करेंगे क्योंकि हम चाहते हैं कि दमोह नगर पालिका में अच्छे लोग आए तभी हम अच्छे दमोह निर्मित कर सकते एक गलत निर्णय ने दमोह की पूरी राजनीति बदल दी विध्वंसक राजनीति की शुरुआत कर दी नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी सिंबल का कोई अर्थ नहीं होता यह निजी चुनाव है व्यक्तिगत छवि और व्यवहार पर वोट दिए जाते। साथी भविष्य में अपना निर्णय स्वयं लेंगे इसके लिए वे स्वतंत्र हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.