मप्र से भागे कुख्यात बदमाश की राजस्थान में मौत

Updated on 04-06-2022 06:36 PM

भोपाल मध्यप्रदेश के कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक की मौत हो गई है। राजस्थान के झालावाड़ में मुख्तार मलिक राजस्थान पुलिस को घायल अवस्था में मिला था। इसे गोली लगी थी। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद आज सुबह इसकी मौत हो गई है। इस तरह एक कुख्यात बदमाश का अंत हो गया। झालावाड़ एसपी मोनिका सेन ने उसकी मौत की पुष्टि की है। मप्र के रायसेन और भोपाल सहित मप्र और उप्र के अन्य स्थानों पर उसके ऊपर 58 से ज्यादा मामले दर्ज थे।


जानकारी के मुताबिक भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकडऩे का ठेका लिया है। जहां मछुआरों से उसका विवाद हो गया और फिर फायरिंग शुरू हो गई। गैंगवार के दौरान नदी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि मुख्तार समेत कई लोग घायल हुए थे। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद राजस्थान पुलिस ने मुख्तार को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था, लेकिन उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक पर 58 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है।

पिछले दिनों राजधानी भोपाल के अमदाबाद पैलेस में हुई गोलीबारी में भी बदमाश मुख्तार शामिल था। बदमाश मुख्तार के खिलाफ भोपाल के कोहेफिजा थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। इसलिए पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकडऩे का ठेका भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने ले रखा है। मंगलवार देर रात मुख्तार मलिक 11 मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास कम गहरे पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले मछुआरों से कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में मुख्तार और उसके एक साथी की गोली लगने से मौत हो गई।


अदालत में गोलीबारी के बाद सुर्खियों में आया था मुख्तार
भोपाल जिला अदालत में मुख्तार मलिक के खिलाफ गवाही देने आए मुन्ने पेंटर के ऊपर जज के सामने भरी अदालत में गोली चलाने वाले मुख्तार मलिक पहली बार सुर्खियों में आया था। मई से पहले अपहरण के एक मामले में आईपीएस संजीव सिंह द्वारा चिकलोद के जंगलों में भी पुलिस से हुई मुठभेड़ में मुख्तार बाल-बाल बच गया था।

घटना मुख्तार के दो शूटर पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे। वहीं एक अन्य मामले में मुख्तार को जबलपुर हाईकोर्ट से फांसी की सजा सुनाई गई जो बाद में सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन कारावास में बदल दी थी। मुख्तार कुछ दिनों से जमानत पर जेल से बाहर था। वही इन दिनों राजस्थान के झालावाड़ में भीमसागर डेम में मछली का ठेका पेटी पर लेकर काम कर रहा था। जहां वर्तमान और पूर्व मछली ठेकेदार के बीच गैंगवार चल रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.