सीएम कन्या विवाह योजना में अब मिलेंगे 55 हजार रुपये

Updated on 06-04-2022 04:54 PM

भोपाल राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लाभार्थी को दी जाने वाली राशि अब बढा दी है। योजना के तहत अब हितग्राही को  55 हजार रुपये मिलेंगे। योजना में अब 11 हजार रुपये नकद के साथ 38 हजार रुपये के उपहार दिए जाएंगे। इसमें छह हजार रुपये सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजक को प्रति जोड़े के हिसाब से तैयारियों के लिए दिए जाएंगे। यह निर्णय कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। राज्य सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि आयोजकों को अभी तक तीन हजार रुपये प्रति हितग्राही विवाह की तैयारी के लिए दिए जाते थे।

इसे बढ़ाकर छह हजार रुपये किया गया है। योजना में जो गृहस्थी के उपयोग में आने वाली सामग्री उपहार में दी जाएगी। इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समिति होगी। उसी हितग्राही को योजना का लाभ मिलेगा, जो नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद या जनपद पंचायत द्वारा आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए वर्षवार कैलेंडर बनेगा।

 श्रम विभाग की विवाह सहायता योजना अब अलग से संचालित नहीं होगी। हितग्राही के सत्यापन की जिम्मेदारी स्थानीय निकाय की रहेगी। विदिशा जिले की सिरोंज तहसील में कोरोना काल के दौरान मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में फर्जी भुगतान का मामला सामने आया था। भाजपा के विधायक उमाकांत शर्मा ने जब विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया तो सरकार ने जांच कराई। इसमें अपात्रों के नाम पर प्रकरण स्वीकृत करके राशि का गबन किया गया। इसके लिए दोषी सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी शोभित त्रिपाठी और दो कंप्यूटर आपरेटर की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के तहत बीते दिसंबर महीने में 30 करोड़ रुपये का फर्जी भुगतान करने का मामला उजागर हुआ था। इसके बाद राज्य सरकार ने दोषी अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.