अब विधानसभा चुनाव में "आप" बनेगी चुनौती

Updated on 20-07-2022 06:39 PM

भोपाल नगरीय निकाय चुनाव में जोरदार एंट्री के बाद आप और एआईएमआईएम ने संकेत दे दिया है कि विधानसभा चुनाव में भी ये पार्टियों भाजपा और कांग्रेस का गणित बिगाड़ेंगी।

 

 दोनों पार्टियों ने पहले चरण की मतगणना में भाजपा-कांग्रेस के सियासी गणित बिगाड़ दिए, जीत के अंतर पर भी असर डाला। पहली बार में ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप का एक मेयर बना, तो 17 पार्षद भी जीते। ग्वालियर में मेयर प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहीं।


एआईएमआईएम के 4 पार्षद जीते, तो 8 दूसरे नंबर पर रहे। अब दोनों पार्टियों की नजर 2023 के विधानसभा चुनाव पर है। बुरहानपुर, ग्वालियर, उज्जैन में सियासी दांवों में उलटफेर देखने को मिला। तीनों परिणामों ने साफ कर दिया कि मैदान में आप और ओवैसी की पार्टी नहीं उतरी होतीं तो नतीजे बदल भी सकते थे।


बुरहानपुर, उज्जैन और ग्वालियर में बिगाड़ा खेल
आप और एआईएमआईएम की जोरदार एंट्री का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बुरहानपुर, उज्जैन और ग्वालियर के महापौर की जीत-हार में इन दोनों पार्टियां का बड़ा खेल रहा है। बुरहानपुर में भाजपा-कांग्रेस के बीच 542 मतों का अंतर था, जबकि ओवैसी की पार्टी को यहां 10 हजार 322 वोट मिले।

 उज्जैन में भाजपा 736 मतों से जीती। यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संतोष वर्मा को 9300 वोट मिले। ग्वालियर में कांग्रेस की शोभा सिंह ने 28 हजार 805 वोटों से जीत दर्जकर 52 साल का सूखा समाप्त किया है। यहां आप प्रत्याशी रुचि गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 45 हजार 762 मत मिले हैं।


आप के 1 मेयर और 17 पार्षद चुने गए
आम आदमी पार्टी को दिल्ली, पंजाब, गुजरात के बाद मध्यप्रदेश में बड़ी उम्मीद दिखने लगी है। पार्टी ने निकाय चुनाव के बहाने पूरे प्रदेश में अपने पार्षद और मेयर प्रत्याशी उतारे। पर दिल्ली के सीएम और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रदेश में प्रचार करने सिर्फ सिंगरौली पहुंचे थे। यहां की जनता ने भी उन्हें निराश नहीं किया। आप की पहली महापौर बनकर रानी अग्रवाल ने इतिहास रच दिया। यहां से पार्टी के 5 पार्षद भी जीते हैं। वहीं 7 पार्षद दूसरे स्थान पर रहे। प्रदेश की बात करें तो नौ जिलों में पार्टी ने खाता खोला है। उसके 17 पार्षद जीते हैं। वहीं 18 जिलों की 35 पार्षद सीटों पर वह दूसरे स्थान पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.