महाकाल की नगरी में अब श्रद्धालुओं के लिए प्रीपेड बूथ शुरू करने जा रहा

Updated on 09-09-2022 05:26 PM
  देशभर से हजारों श्रद्धालु उज्जैन के (Ujjain) महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय-समय पर प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं की जाती है। इसी कड़ी में अब श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन प्रीपेड बूथ शुरू करने जा रहा है। प्री-पेड बूथ को एक ऑनलाइन एप्लीकेशन से भी जोड़ा जाएगा ताकि श्रद्धालु अपना ऑटो या यातायात वाहन ऑनलाइन बुक कर सकें।

प्रीपेड बूथ की सुविधा सबसे पहले रेलवे स्टेशन उसके बाद नानाखेड़ा बस स्टैंड और फिर महाकाल मंदिर के पास शुरू की जाने वाली है। बाबा महाकालेश्वर के दर्शन और मोक्ष दायिनी मां शिप्रा के आचमन के हजारों श्रद्धालु रोजाना उज्जैन पहुंचते हैं। स्टेशन पर इन श्रद्धालुओं के पहुंचते ही ऑटो चालक मनमानी रकम वसूलने का काम शुरू कर देते हैं। अधिकांश भक्तों से किराए के नाम पर ठगी कर ली जाती है। इसी को देखते हुए अब कलेक्टर आशीष सिंह ने भक्तों से वसूले जा रहे मनमाने किराए पर रोक लगाने के लिए प्रीपेड बूथ शुरू करने का फैसला लिया है।

व्यवस्था के शुरू हो जाने के बाद रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर की दूरी के हिसाब से किराया व्यवस्था शुरू की जाएगी। समान किराया निर्धारित हो जाने पर श्रद्धालुओं को ऑटो चालकों को मनमाना किराया नहीं देना पड़ेगा। स्टेशन से महाकाल मंदिर की दूरी सिर्फ 2 किलोमीटर है लेकिन कुछ रिक्शा चालक शॉर्टकट रास्ते से जाकर श्रद्धालुओं को मंदिर से काफी दूर उतार देते हैं और अपने हिसाब से किराया वसूल लेते हैं। अगर कोई त्योहार हो तो ये किराया और भी बढ़ जाता है, ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।

प्रीपेड बूथ को शुरू करने के साथ ही ऑटो चालकों को निर्धारित की गई ड्रेस पहनने और नेम प्लेट लगाने के साथ रेट लिस्ट डिस्प्ले लगाने को भी कहा जाएगा। दूरी के हिसाब से तय की गई रेट लिस्ट भी ऑटो चालकों को चस्पा करनी होगी ताकि श्रद्धालुओं के साथ किसी भी तरह की मनमानी ना की जा सके। इसके बाद भी कोई ऑटो चालक मनमानी करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

बता दें कि सावन मास में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था। हेल्पलाइन नंबर पर सिर्फ 15 दिनों के अंदर ही 100 से ज्यादा शिकायतें ऑटो चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की सामने आई है। इसके बाद भी सिर्फ एक ऑटो चालक का लाइसेंस 15 दिन के लिए निरस्त किया गया है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए प्रीपेड बूथ शुरू करने का निर्णय प्रशासन द्वारा लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.