अब निकायों में संविदा नियुक्ति के लिए आयुक्त नगरीय प्रशासन और संभागीय जेडी की अनुमति लेना होगी

Updated on 15-11-2022 04:54 PM

प्रदेश के नगरीय निकायों में संविदा पर आपरेटर, उपयंत्री और प्रोग्रामर जैसे पदों को भरा जाना है। लेकिन यहां पर भर्तियों के लिए अब आयुक्त नगरीय प्रशासन और संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन की अनुमति लेना जरूरी होगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर निगम आयुक्त बिना अनुमति लिए इस तरह की भर्तियां नहीं कर सकेंगे।

प्रदेश के नगरीय निकायों में  बारह हजार से अधिक पदों पर संविदा आधार पर भर्तिया की जाना है।  निकायों में प्रमुख रुप से उपयंत्री, प्रोग्रामर, कम्प्यूटर आपरेटर, फायर बिग्रेड  मैनेजर, कार्यालय सहायक, स्वच्छता निरीक्षक, एकाउंट के जानकरों की भर्तिया  संविदा पर की जाना है।
 राज्य स्तरीय पदों पर भर्ती करने के लिए आयुक्त नगरीय प्रशासन भरत यादव की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। वहीं जिला और निकाय स्तर पर रिक्त पदों को भरने के लिए वहां के संबंधित संभागीय संयुक्त संचालक की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए सभी नगर निगम आयुक्तों,नगर पालिका और नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है। भर्तियां उन्हीं निकायों में हो सकेंगी जिनका स्थापना व्यय 65 प्रतिशत से ज्यादा न हो। इसमें भी रिक्त पदों के केवल दस प्रतिशत तक बेहद जरुरी काम के लिए भर्तियां की जाएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.