अब स्टेशन पर भी होगी पढ़ाई की व्यवस्था

Updated on 20-01-2022 10:39 PM

भोपाल रेलवे अब अपने स्टेशनों पर ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म, प्रमोशन, लीड जनरेशन कियोस्क एवं स्टडी सेंटर स्थापित करेगा। इसकी शुरुआत रेलवे ने शुरू कर दी है। पहले चरण में मंडल के तीन स्टेशनों का चयन किया गया है। इनमें भोपाल, होशंगाबाद विदिशा रेलवे स्टेशन शामिल है।

मंडल द्वारा शैक्षिक मंच की तलाश करने वाले छात्रों के फायदे के लिए गैर किराया राजस्व नीति के तहत तीन स्टेशनों पर ऑन लाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म, प्रमोशन तथा लीड जनरेशन कियोस्क और स्टैंडी स्थापित करने के लिए आदेश जारी किया गया है। इस अवधारणा से उन छात्रों को फायदा होगा जो एक शैक्षिक मंच की तलाश कर रहे हैं। स्टेशन पर प्रदर्शित ये कियोस्क और स्टैंडी छात्रों को सहायता प्रदान करेंगे। परामर्श सत्र पूरी तरह से नि:शुल्क है। रेलवे द्वारा इसके लिए बाइजूस कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार के दौरान खराब होने वाले समय का भी उपयोग हो पाएगा। रेलवे की इस सुविधा से बच्चों के साथ यात्रा करने वाले लोगों की भी परेशानी कम होगी। दरअसल ट्रेन आने तक बच्चों को भी इन कियोस्क सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन लर्निंग के साथ ही अन्य जानकारी दी जाएगी जिससे बच्चों का भी मनोरंजन होगा।

स्टेशनों पर ऑन लाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म

भोपाल मंडल रेल प्रशासन नित नई अवधारणाओं के साथ विकासात्मक एवं अभिनव पहल की तरफ अग्रसर है। इसी दिशा में कार्य करते हुए मण्डल द्वारा शैक्षिक मंच की तलाश करने वाले छात्रों के फायदे के लिए गैर किराया राजस्व नीति के तहत मण्डल के भोपाल, विदिशा और होशंगाबाद स्टेशनों पर ऑन लाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म, प्रमोशन तथा लीड जनरेशन कियोस्क और स्टैंडी स्थापित करने के लिए निजी पार्टी बाईजूस जो कि देश की अग्रणी ऑन लाइन शिक्षा प्रदान करने वाली कम्पनी है, को आदेश जारी किया गया है।

इस अवधारणा से उन छात्रों को फायदा होगा जो एक शैक्षिक मंच की तलाश कर रहे हैं। स्टेशन पर प्रदर्शित ये कियोस्क और स्टैंडी छात्रों को सहायता प्रदान करेंगे। परामर्श सत्र पूरी तरह से नि:शुल्क है। मंडल के इस प्रयास से भोपाल के साथ-साथ अन्य छोटे शहरों के छात्रों को भी देश की इस अग्रणी कम्पनी के ऑन लाईन प्लेटफॉर्म की जानकारी अपने शहर में प्राप्त करने में सुविधा प्राप्त हो सकेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.