4 अगस्त को शपथ, इसी दिन निगम अध्यक्ष का फैसला; दौड़ में सीनियर पार्षद

Updated on 28-07-2022 04:57 PM

राजधानी भोपाल की नई 'शहर सरकार' 4 अगस्त को शपथ लेने के साथ ही कुर्सी भी संभाल लेगी। डेट तय होते ही निगम अमला तैयारियों में जुट गया है। इसी दिन निगम अध्यक्ष का फैसला भी हो जाएगा। कई सीनियर पार्षद अध्यक्ष की दौड़ में है, जो चुनाव जीतने के बाद से ही लॉबिंग में लगे हैं।

भोपाल में नई 'शहर सरकार' 17 जुलाई को चुन ली गई। BJP की मालती राय रिकॉर्ड वोटों से महापौर बन गईं तो बीजेपी के 58, कांग्रेस के 22 और 5 निर्दलीय पार्षदों ने जीत हासिल की है। इसके बाद से ही शपथ की डेट को लेकर मंथन चल रहा है। फिलहाल 4 अगस्त की तारीख शपथ के लिए तय हुई है और निगम अमला इसी हिसाब से तैयारी में जुटा है।

निगम अध्यक्ष की दौड़ में ये पार्षद
निगम अध्यक्ष की कुर्सी महापौर के बाद सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस कुर्सी के लिए कई सीनियर पार्षद जुगाड़ में लगे हैं। रविंद्र यती, सुरेंद्र बाडिका, राजेश हिंगोरानी और किशन सूर्यवंशी सबसे आगे बताए जाते हैं, लेकिन यदि समीकरण बदले तो अन्य नामों पर भी विचार हो सकता है। बता दें कि महापौर राय पिछड़ा वर्ग है। ऐसे में अध्यक्ष का पद सामान्य या अन्य वर्ग को दिया जा सकता है। इनमें भी सीनियर पार्षद को मौका मिल सकता है।

एमआईसी के लिए भी दौड़-भाग
अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कई दावेदार हैं तो एमआईसी में भी दावेदारों की संख्या कम नहीं है। माना जा रहा है कि जो अध्यक्ष नहीं बन पाएगा, उसे एमआईसी यानी मेयर इन कौंसिल में शामिल किया जाएगा। भोपाल की सभी विधानसभाओं से एक-एक पार्षद को शामिल किए जाने पर विचार चल रहा है। शिवलाल मकोरिया, जितेंद्र शुक्ला, सूर्यकांत गुप्ता, देवेंद्र भार्गव, ज्योति यादव, अर्चना परमार, बाबूलाल यादव, पूजा शर्मा, सुषमा बाबीसा आदि के नाम भी एमआईसी के लिए चर्चा में है। कुछ अन्य पार्षद भी एमआईसी में शामिल किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.