ओबीसी आरक्षण: भाजपा-कांग्रेस में चल रहे बयानों के तीर

Updated on 11-05-2022 06:43 PM

भोपाल पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश की दोनों प्रमुख सियासी पार्टियां आमने-सामने गई है। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर ओबीसी वर्ग के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि उनकी पार्टी ओबीसी के पक्ष में खड़ी है।भाजपा और कांग्रेस दोनों के नेताओं की ओर से बयानों के तीर छोड़े जा रहे हैं।

 इस बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा कहते हैं कि कोर्ट के फैसले के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। हमारी सरकार ने ओबीसी आरक्षण के साथ पंचायत चुनाव कराने के प्रयास ईमानदारी से किए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से पूछा कि जब आपको पंचायत चुनाव कराने थे, तब 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट कराने के प्रयास क्यों नहीं किए। नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में बगैर आरक्षण के चुनाव नहीं होने देने और मजबूती से कोर्ट में पक्ष रखने की बात कही थी।

 कांग्रेस ओबीसी हितैषी है। राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने ट्वीट कर कहा कि समय रहते मध्य प्रदेश सरकार निर्धारित कदम उठा लेती तो यह स्थिति नहीं बनती। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूर्व निर्धारित सुप्रीम कोर्ट के नजीर आर ट्रिपल टेस्ट के मापदंड के अनुरूप है।मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जेपी धनोपिया ने कहा कि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में आबादी का गलत डाटा प्रस्तुत करके अधिक आरक्षण मांगा। दस्तावेज पूरे नहीं दिए, ट्रिपल टेस्ट की जानकारी नहीं दी, तो कोर्ट के सामने विकल्प ही नहीं था।

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि हमने अपनी रिपोर्ट ओबीसी के पक्ष में प्रस्तुत कर दी। अब सरकार को निर्णय लेना है। आरक्षण ओबीसी का अधिकार भी है और आवश्यकता भी। आयोग का दायरा सिफारिश करने का था। हमने यांत्रिकी प्रणाली से आंकड़े जुटाए हैं।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार फिर कोर्ट से आग्रह करेगी कि प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के साथ ही पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव हों। वर्तमान स्थिति कांग्रेस के कारण निर्मित हुई है। भाजपा ने संकल्प पारित किया और अध्यादेश तक लाई, लेकिन कांग्रेस ने पूरे प्रकरण को उलझा दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.