प्रेक्षक रविन्द्र कुमार मिश्रा ने जिला पंचायत के सदस्यों के संवीक्षा (जांच) अपनी उपस्थिति में करायी

Updated on 08-06-2022 07:44 PM

मुरैना राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये प्रेक्षक रविन्द्र कुमार मिश्रा को मुरैना के लिये नियुक्त किया है। रविन्द्र कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला पंचायत सदस्यों के वार्ड क्रमांक 1 से 20 तक के नाम-निर्देशन पत्रों की बारिकी से अपनी उपस्थिति में जांच कराई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बी.कार्तिकेयन, रिटर्निंग ऑफीसर एवं एसडीएम मुरैना शिवलाल शाक्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एलके पाण्डेय के अलावा प्रत्येक वार्ड से नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी मौजूद थे।


प्रेक्षक रविन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि नाम-निर्देशन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसे नामांकन जमाकर्ता से पूर्ति करा ली जाये। समय समाप्ति के उपरांत किसी भी दस्तावेज में सुधार नहीं किया जाये। उन्हेंने कहा कि पंचायत का चुनाव पारदर्शी हो, इसके लिये रिटर्निंग ऑफीसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य को प्राथमिकता दें। प्रेक्षक मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक बिन्दुओं को अधिकारी पढ़े, हर वर्ष हर चुनाव में आयोग कोई कोई नियम चेंज करते है। इसलिये अपने आप में यह सोचे कि इस प्रकार के चुनाव मैं पहले करा चुका हूं। हर चुनाव के नियम परिवर्तित होते है, इसलिये सभी नियमों को भलीभांति पढ़ लें।


मुरैना जनपद सदस्य के नाम-निर्देशन पत्रों की जांच प्रेक्षक की उपस्थिति में पूर्ण
प्रेक्षक रविन्द्र कुमार मिश्रा ने तहसील परिसर मुरैना में पहुंचकर मुरैना जनपद सदस्य के नाम-निर्देशन पत्रों की जांच का अवलोकन किया। अवलोकन के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी एलके पाण्डेय, रिटर्निंग ऑफीसर तहसीलदार अजय शर्मा सहित सहायक रिटर्निंग ऑफीसर उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.