ओडिशा ने जीती राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप

Updated on 18-05-2022 07:07 PM

हॉकी एसोसिएशन ओडिशा ने रोमांचक मुकाबले में कर्नाटक को 2-0 से हराकर मंगलवार को राजधानी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर 6 से 17 मई तक हुई 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली हैं। टूर्नामेंट में खेले गए फाइनल मुकाबले में ओडिशा के लिए पूनम बारला ने 34वें और अशीम कंचन बारला ने 59वें मिनट में गोल दागे।

दोनों टीमों की शुरूआत अच्छी रही और गोल करने के कई मौके बनाए। दोनों का डिफेंस भी बेहतरीन था, जिसकी वजह से हाफटाइम तक स्कोर गोलरहित बराबरी पर था। पूनम ने तीसरे क्वार्टर में पहला गोल करके ओडिशा को बढ़त दिलाई। इसके बाद अशीम ने दूसरा गोल किया।

पुरस्कार वितरण विशेष अतिथि के तौर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेद्रो निगमबोम्ब, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अभिलाष खांडेकर और मुख्य अतिथि डीजी लोकायुक्त राजीव टंडन ने संचालक खेल एवं युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता की उपस्थिति में किया। ओलंपियन असलम शेर खान, ओलंपियन जलाल उद्दीन रिजवी और ओलंपियन एवं मप्र हॉकी पुरुष अकादमी के प्रशिक्षक समीर दाद खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए मौजूद रहे। वहीं तीसरे स्थान के मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को 3-2 से हराया। दीप्ति टोप्पो (28वाँ), अलबेला रानी टोप्पो (40वाँ) और बेटन डुंगडुंग (43वाँ मिनट) ने झारखंड के लिये गोल किया। हरियाणा के लिये अमनदीप कौर ने 55वें और भारती सरोहा ने 56वें मिनट में गोल दागे। उल्लेखनीय है कि 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैम्पियनशिप में लगभग 27 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.