अधिकारी पंचायतों में पहुँच कर समस्याओं का करें निराकरण : मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 23-09-2022 04:54 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का एक ही उद्देश्य है कि आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़ें। अधिकारी पंचायतों में पहुँच कर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पहुँचायें और समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के शिविरों में पंचायत स्तर पर आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं और उनका वहीं निराकरण किया जा रहा है। आवेदनों को संबंधित विभाग में भेज कर पात्रता के अनुसार योजना का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने बालाघाट जिले के ग्राम कैंडाटोला के मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान शिविर में जन-समुदाय को मोबाइल फोन से संबोधित किया।

मुख्यमंत्री मौसम खराब होने से शिविर में नहीं पहुँच सके थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं शिविर में नहीं आ सका हूँ। इसके लिये मैं जनता से क्षमा माँग रहा हूँ। मैं इस अभियान में बालाघाट जिले में लगने वाले दूसरे शिविर में आने का प्रयास करूँगा। आज मेरे प्रतिनिधि के रूप में आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर नानो कावरे पात्र व्यक्तियों को हित-लाभ वितरित करेंगे।

आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिये मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान में आवेदनों का पात्रता के अनुसार निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वे इस अभियान में 2 गाँव में लगाये गये शिविर में गये थे। पंचायत स्तर पर शिविर लगाये जा रहे हैं। अधिकारी और ग्राम पंचायत के सचिव की जिम्मेदारी है कि ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ
देना सुनिश्चित करें। शासकीय अमला जिम्मेदारी के साथ काम कर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दे।

आयुष राज्य मंत्री कावरे ने मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में विभिन्न योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को हित-लाभ वितरित किये। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना की बालिकाओं का सम्मान किया और प्रमाण-पत्र प्रदान किये। उद्यानिकी विभाग की काजू फलोद्यान योजना के 2 हितग्राही को काजू के पौधे वितरित किये। प्राकृतिक आपदा से मृत्यु पर परिजन को 4 लाख रूपये की राशि प्रदान की। हायर सेकेण्डरी स्कूल कचनारी की 5 बालिका को साइकिलें दीं। मत्स्योद्योग विभाग की योजना में 114 मत्स्य-पालक को किसान क्रेडिट-कार्ड प्रदान किये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.