वर्षा ऋतु में सड़क संधारण के लिये अधिकारियों का प्रशिक्षण

Updated on 25-06-2022 08:21 PM

लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्षा ऋतु में भोपाल शहरी क्षेत्र की सड़कों के संधारण के लिये अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण निर्माण भवन में किया गया। मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री संजय मस्के ने बताया कि शहरी सड़कों के वर्षा ऋतु में संधारण के लिये विशेष कार्य-योजना तैयार की गई है। इसमें सभी क्षतिग्रस्त सड़क, पुल-पुलियों का चिन्हांकन भी किया जा चुका है।

श्री मस्के ने कहा कि विभाग के कार्यपालन यंत्री से लेकर उप यंत्रियों तक को सड़क के रख-रखाव की जिम्मेदारी दी गई है। सभी इंजीनियर्स का दायित्व है कि वर्षा ऋतु में यदि सड़क में गड्डे होते हैं, तो उसे तत्काल ठीक करवायें। परफार्मेंस गारंटी में जो सड़कें हैं, उन्हें तत्काल रिपेयर करने के लिये संबंधित ठेकेदारों को अपने हॉटमिक्स प्लांट को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार जिन सड़कों में बड़े गड्डे हुए एवं जिन्हें लगातार वर्षा के कारण ठीक करना संभव नहीं हो पा रहा हो, उन सड़कों पर बैरीकेट्स या सावधानी बोर्ड तत्काल लगाया जाये, ताकि कोई भी दुर्घटना न हो।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री नरेन्द्र कुमार द्वारा भी वर्षा ऋतु में सड़कों पर तत्काल मरम्मत कार्य किस प्रकार किये जाये, संबंधी आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण के साथ दिशा-निर्देश दिये गये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.