16 अक्टूबर को गृह मंत्री शाह राजधानी में, हिंदी मेडिकल पाठ्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

Updated on 05-10-2022 04:52 PM

भोपाल
 मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य होगा, जहां एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में भी कराई जाएगी। 16 अक्टूबर से इसकी शुरुआत होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मेडिकल के हिंदी पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। भोपाल के लाल परेड मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

प्रदेश के सभी 13 सरकारी मेडिकल कालेजों में मौजूदा सत्र से ही एमबीबीएस प्रथम वर्ष में एनाटामी, फिजियोलाजी और बायोकेमेस्ट्री की पढ़ाई कराई जाएगी। अगले सत्र से एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में भी इसे लागू किया जाएगा। पढ़ाई अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी कराने के लिए पुस्तकें भी हिंदी अनुवाद के साथ तैयार की गई हैं। कार्यक्रम में सभी कालेजों के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है।

पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया जा रहा है। पाठ्य सामग्री हिंदी में तैयार की गई, लेकिन इसमें अंंग्रेजी के उन शब्दों का उपयोग किया गया है जो आमतौर पर विद्यार्थियों को समझ में आ जाएं। कक्षाओं में शिक्षक भी हिंदी के साथ उतनी अंग्रेजी का उपयोग कर सकेंगे जो विद्यार्थियों को समझ आ जाए। इस साल जो विद्यार्थी प्रथम वर्ष में हैं वह अगले साल द्वितीय वर्ष में पहुंच जाएंगे। किताबें भी बदल जाएंगी। दूसरे वर्ष की किताबें तैयार करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

हिंदी दिवस पर राज्य के मंत्री सारंग ने की थी घोषणा

राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने 14 सितंबर 2021 को एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में भी कराने की घोषणा की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हिंदी को बढ़ावा देने के लिए इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने की बात कही थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी यही बात दोहराई थी। मंत्री ने इसके लिए एक प्रमुख समिति और उप समितियां बनाईं। सबसे कठिन काम पुस्तकें तैयार करना था जो पूरा हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.