नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कमलनाथ-दिग्विजय सिंह सहित अनेकों कांग्रेसजनों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

Updated on 24-01-2022 04:58 PM
भोपाल । आजादी के आंदोलन में योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर क्रांतिकारी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष मंे नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प भेंटकर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हंे नमन करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस को आज हम याद कर उन्हें नमन कर रहे हैं। यही नहीं हम कांग्रेस के इतिहास को भी याद कर रहे हैं।

 सुभाष चंद्र बाोस ने ‘जय हिन्द’ का नारा दिया था और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उस नारे को राष्ट्रीय नारे का स्वरूप दिया। नेता जी ने महात्मा गांधी और पं. जवाहर लाल नेहरू के साथ मिलकर आजादी के आंदोलन में भाग लेने के लिए आईसीएस से इस्तीफा दिया जो अंग्रेजी हुकूमत से बड़ी होती थी। उन्होंने दो बिग्रेड बनाये और आजादी की लड़ाई में कूद गये। देश की आजादी मंे हमारे महान नेताआंे का योगदान रहा है इसी कारण हमारा देश आज एकता के साथ एक झंडे के नीचे खड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की कंेद्र और राज्यों की सरकारों का आज जिस प्रकार दमन का रवैया है, उसको देखते हुए लगता है कि हमंे हमारे संविधान की स्वतंत्रता और देश के भविष्य के लिए एक बार फिर स्वतंत्रता की दूसरी लड़ाई लड़ना पड़ेगी। देश के भविष्य को, संविधान बचाने को और देश की संस्थाओं को बचाने की चुनौती आज हमारे सामने हैं।

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आजादी की लड़ाई मंे योगदान, नेतृत्व और उनका व्यक्तित्व अद्भुत था, मप्र जबलपुर के त्रिपुरी मंे जब अभा कांग्रेस का अधिवेशन हुआ तब उन्हंे अध्यक्ष चुना गया। वे आजादी की लड़ाई मंे सिवनी जेल मंे भी रहे। जो लोग लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखते उन ताकतों के खिलाफ हमें लड़ाई लड़ना है। आज कांग्रेस के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। नेताजी के बतायें रास्ते और सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में हम सबकांे काम करना है।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कार्यक्रम का संचालन किया और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने उपस्थित कांग्रेसजनांे का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सै. साजिद अली, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, दीपचंद यादव, प्रवक्ता श्रीमती विभा पटेल, आसिफ जकी, जितेन्द्र मिश्रा, संगीता शर्मा, राजकुमार सिंह, अजयसिंह यादव, विवेक त्रिपाठी, विनोद सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

इसके पूर्व कांग्रेसजनों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित उन्हें पुष्पांजलि दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.