जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के पैर धो दिए गिफ्ट

Updated on 06-03-2022 04:43 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना जन्मदिन सफाईकर्मियों के साथ मनाया। दो सफाईकर्मियों के पैर धोकर सम्मान किया। सफाईकर्मियों का नामकरण सफाई मित्र के तौर पर किया। सफाई मित्रों को भोजन परोसा। साथ ही उनके लिए स्टार रेटिंग के अनुसार सालाना भत्ते एवं प्रतिमाह 150 रुपए जोखिम भत्ते की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान में सफाई मित्रों के लिए भोज का आयोजन किया था। इस दौरान विधायक कृष्णा गौर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाईकर्मियों का सेवा भाव प्रशंसनीय है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि स्वच्छता सर्वेक्षण में 7 स्टार रेटिंग वाले शहरों में सफाई मित्रों को सात हजार रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी। इसी तरह 5 स्टार रेटिंग वाले शहरों में सफाईकर्मियों को 5000 रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सफाई मित्फार शहर को 5 स्टार या 7 स्टार दिलवाने का प्रयास करें। इसमें नागरिक भी उनका सहयोग करें। 

जीरो वेस्ट सिद्धांत पर कचरे का निपटान

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कचरे के वर्गीकरण पर ध्यान केंद्रित करना है। सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग कर प्रबंधन किया जाए। सीएम की ओर से सफाई मित्रों को दिए भोज को भी जीरो वेस्ट सिद्धांत के तौर पर किया जाए।

पौधरोपण से हुई जन्मदिन की शुरुआत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को 63 साल के हो गए। उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार के साथ पौधरोपण के साथ किया। साथ ही आम लोगों से भी अंकुर अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाइयां दी हैं। मोदी ने सोशल मीडिया पर उन्हें डायनामिक सीएम बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

मोदी ने भेजा बधाई संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज सिंह चौहान के लिए बधाई संदेश में लिखा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एक डायनामिक सीएम हैं। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनका विकासोन्मुख नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता और विनम्रता की वजह से वे असंख्य लोगों से जुड़े हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। मोदी के अलावा देश के कई मुख्यमंत्रियों, भाजपा के साथ-साथ अन्य विपक्षी पार्टियों के बड़े नेताओं, उद्योगपतियों ने भी शिवराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

एक साल में 500 से अधिक पौधे रोपे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कहा कि जीवन-दायिनी मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से लिए गए संकल्प को 19 फरवरी 2022 को एक वर्ष पूर्ण हो गया है। इस एक वर्ष में मैंने 500 से अधिक पौधे रोपे हैं। साथ ही लोगों से आह्वान किया था कि किसी भी शुभ अवसर पर पौधा अवश्य लगाएं। प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण की दृष्टि से मध्यप्रदेश में पौध-रोपण अभियान निरंतर चल रहा है। जीवन के अन्य दैनिक कार्यों और व्यस्तताओं के साथ पौधरोपण को मैंने अपने कार्य का अभिन्न अंग माना है, जिससे आने वाली पीढिय़ों को हम सुरक्षित और संतुलित जीवन दे सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.