सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम शिवराज ने कहा- सत्य की जीत हुई

Updated on 19-05-2022 05:31 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के साथ निकाय और पंचायत चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और मैं अभिभूत हूं सत्यमेव जयते। अंतत: सत्य की विजय हुई है और फिर यह सिद्ध हुआ की सत्य पराजित नहीं हो सकता।

माननीय सर्वोच्च न्यायलय को मैं, प्रणाम करता हूं, हमने यही कहा था हम चुनाव चाहते है लेकिन ओबीसी आरक्षण के साथ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पाप किया था चुनाव तो पहले ही ओबीसी आरक्षण के साथ हो रहे थे लेकिन, कांग्रेस के लोग ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय के पास जा रहे थे। जिसके कारण यह फैसला हुआ था कि, ओबीसी आरक्षण के बिना ही चुनाव हों। हमने हर संभव प्रयास किए कोई कसर नहीं छोड़ी ट्रिपल टी टेस्ट के लिए, हमने ओबीसी आयोग का गठन किया।


सीएम शिवराज ने कहा, ओबीसी कमीशन ने पूरे मध्य प्रदेश का दौरा किया तथ्य जुटाए, व्यापक सर्वे किया और उन तथ्यों के आधार पर जो रिपोर्ट बनाई हमने वह रिपोर्ट माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत की। फिर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने निकायवार कहां कैसे सर्वे होगा उसकी रिपोर्ट मांगी, हमने निकायवार रिपोर्ट तैयार की और वह रिपोर्ट माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत की। कांग्रेस के लोग खुशियां मनाते रहे कि, अब ओबीसी का आरक्षण नहीं होगा बीजेपी को कठघरे में खड़े करने का मौका मिलेगा।

 उन्होंने कहा कि जब हम मोडिफिकेशन के लिए सर्वोच्च न्यायालय में गए तब भी कांग्रेस के मित्रों ने कहा अब नहीं हो सकता। वो प्रसन्नता मना रहे थे उन्हें आरक्षण की चिंता नहीं थी बीजेपी को कठघरे में खड़ा कर लिया। लेकिन आज मुझे कहते हुए संतोष है माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने का फैसला किया है हम फैसले का स्वागत करते हैं। जिन्होंने षड्यंत्र किया था वो पराजित हुए अब पूरे आनंद के साथ ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव संपन्न होंगे अब हम लोग चुनाव के मैदान में जा रहें हैं।

गृहमंत्री ने कहा, हमारी सरकार की जीत हुई
गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने ओबीसी आरक्षण पर दिए गए फैसले पर माननीय उच्चतम न्यायालय का आभार माना। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया। गृहमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की जीत हुई, हमारी मेहनत रंग लाई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमने विधि विशेषज्ञों से मिलकर अपनी बात तथ्यों के साथ माननीय न्यायालय के समक्ष रखी थी। कांग्रेस ने पाप किया। वे ओबीसी आरक्षण वाले चुनाव को रुकवाने के लिए कोर्ट में गए। हम ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने के लिए कोर्ट में गए। अंतत: सत्य की जीत हुई अब हम ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने जा रहे हैं।


सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक: वीडी शर्मा
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भोपाल के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की और कहा यह कोई सामान्य फैसला नहीं, बल्कि ऐतिहासिक फैसला है। इसके लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट का हम आभार व्?यक्? करते हैं। चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ हों, भाजपा की सरकार ने इसके विशेष प्रयास किए थे।

हमारी पार्टी की सरकार जो कहती है वह करती है। एक तरफ कांग्रेस यह कह रही थी कि 27 परसेंट ओबीसी की आबादी है, नोटिफिकेशन पारित कर रही थी। सरकार कैसे प्रभावी कदम उठाती है, यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने साबित करके दिखाया है। इसके साथ ही वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर एक बार फिर यह आरोप लगाया कि उसने ओबीसी आरक्षण में रोड़ा अटकाने का काम किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.