वन्य-प्राणी सप्ताह के दूसरे दिन प्रतिभागी विभिन्न प्रजाति के पक्षियों से हुए रू-ब-रू

Updated on 03-10-2022 04:57 PM

भोपाल
राज्य स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह के दूसरे दिन रविवार को राष्ट्रीय वन विहार उद्यान में प्रतिभागियों को पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता शिविर में विभिन्न प्रजाति के पक्षियों से रू-ब-रू कराया गया।

यूथ हॉस्टल, इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल और पक्षी-पर्यावरण में रूचि रखने वाले 135 प्रतिभागियों ने 17 प्रजाति के पक्षी देख कर आनंदित हो उठे। इनमें प्रमुख रूप से गोल्डन ओरिओल, दूधराज, इग्रेट, मेग पाई राबिन, ब्रोंज विंग, जकाना, किंगफिशर, ग्रीन बी ईटर, टिटहरी और पोंड मुनिया प्रजाति के पक्षी शामिल हैं। साथ ही तितलियों में ग्रे पेनसी, कॉमन ईवनिंग ब्राउन, प्लेन टाइगर, कॉमन ग्रास यलो, ब्लू टाइगर, कमीसन रोज आदि को देख कर प्रतिभागियों ने देखा।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) जे.एस. चौहान, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) सत्यानंद और वन विहार संचालक श्रीमती पदम प्रिया बाला कृष्णन की मौजूदगी में चीता दौड़ के प्रतिभागियों को झण्ड़ी दिखा कर रवाना किया। वन विहार के गेट क्र.-2 से सुबह 7 बजे प्रारंभ हुई चीता दौड़ भदभदा, डिपो चौराहा, समार्ट सिटी तिराहा, जनजाति संग्रहालय, मानव संग्रहालय, बोट क्लब से होते हुए गेट क्र.-1 पर समाप्त हुई। चीता दौड़ में 20 विजेता महिला-पुरूष प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, टी-शर्ट और कैप दिए गए।

यूथ हॉस्टल लेक सिटी यूनिट द्वारा वन्य-प्राणी अंगीकरण योजना में एक मगर को एक सप्ताह के लिए गोद भी लिया गया।

तीसरे दिन के आकर्षण
सोमवार को सुबह 6 से 8:30 बजे तक पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता शिविर, सुबह 7 से 11 बजे तक कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6वीं से 12वीं तक) के लिए "वन विहार" विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, सुबह 9 से 11 बजे तक कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए "म.प्र. में पाई जाने वाली तितलियाँ" विषय पर, खुला वर्ग के लिए "म.प्र. में पाए जाने वाले माँसाहारी वन्य-प्राणी" विषय पर रंगोली प्रतियोगिता और "मानव एवं वन्य प्राणियों का सह-अस्तित्व संभव" विषय पर विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.