मैरिज गार्डन चोरों के निशाने पर, दो लाख का माल उडाया

Updated on 23-02-2022 06:01 PM

 भोपाल शादी का सीजन शुरु होते ही शहर के मैरिज गार्डन चोरों के निशाने पर गए हैं। दो मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान चोरों ने नगदी सहित दो लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। ये वारदातें खजूरी सड़क थाना इलाके में हुई है। उधर, हनुमानगंज थाना इलाके में दो दुकानों से नकदी, सामान चोरी चला गया।खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक सुधीर गोलानी (22) बैरागढ़ में रहते हैं। बीस फरवरी को उनकी बहन पूजा की शादी थी। कार्यक्रम का आयोजन बैरागढ़ कलां स्थित जलसा गार्डन में किया गया था।

 शाम करीब साढ़े चार बजे अज्ञात बदमाश उनकी ताई का पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में सोने के चार सिक्के, नकद रुपये और उपहार में मिले लिफाफे रखे हुए थे। चोरी की दूसरी वारदात ग्राम फंदा स्थित नंदन रिसोर्ट में हुई। कोलार रोड निवासी वीरेंद्र जैन ने शिकायत में पुलिस को बताया कि 14 फरवरी को नंदन रिसोर्ट में उनके बेटे शशांक की शादी थी। रात करीब 10 बजे अज्ञात व्यक्ति स्टेज पर रखा उनका बैग चोरी कर ले गया। बैग में सोने की अंगूठी और उपहारों के लिफाफे सहित करीब अस्सी हजार रुपये का सामान रखा हुआ था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपितों को खोजने का प्रयास कर रही है।

 उधर, हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक मंगलवारा छावनी निवासी मोहम्मद शोएब की हमीदिया रोड पर साइकिल स्टूडियो के नाम से दुकान है। सोमवार सुबह उनकी दुकान के ताले टूटे मिले। दराज में रखे 68,500 रुपये, एक साइकिल गायब थी। इसी तरह मीना भवन परिसर स्थित अशोक जैन की दुकान से चोर दराज में रखे 15 हजार रुपये, कागजात ले भागे।वहीं, शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाग मुंशी हुसैन खां निवासी सलीम उर्फ इक्का वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त है। संदेह के आधार पर सलीम (27)को इज्तिमा बाजार के पास से हिरासत में लिया गया। थाने लाकर पूछताछ करने पर सलीम ने अपने साथी रोहित के साथ मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार किया। निशातपुरा निवासी रोहित (19) को भी गिरफ्तार कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.