विश्व पर्यटन दिवस पर विद्यार्थियों ने सीखे जनजातीय चित्रकला के गुर मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय का किया भ्रमण

Updated on 28-09-2022 05:00 PM

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, ट्राइबल लिशियश एम.पी और मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के सहयोग से आइकॉनिक सप्ताह एवं विश्व पर्य़टन दिवस 27 सितंबर, 2022 को गोंड चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डेक्कन इंटरनेशनल स्कूल, बेंगलुरू से आये विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय पर आधारित फिल्म दिखाई गई।

विद्यार्थियों ने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं, चित्र प्रदर्शनी, चिन्हारी सोविनियर शॉप और पुस्तकालय ‘लिखन्दरा’ का अवलोकन किया। उन्होंने संग्रहालय की दीर्घाओं एवं उनमें जनजातीय समुदाय की वाचिक और कला परम्परा के बेहतर प्रदर्शन तथा कलात्मक संयोजन को करीब से जाना।

चित्रकला कार्यशाला में विद्यार्थियों को म.प्र वाईल्ड लाइफ पर आधारित शॉर्ट फिल्म एवं अन्य फिल्मों से प्रदेश की परंपरा, संस्कृति, धरोहर, प्रकृति-पर्यावरण के बारे में बताया गया। पद्मसुदुर्गा बाई व्याम ने गोंड चित्रांकन परम्परा और उनके प्रतीकों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया और रंग ब्रश से चित्रांकन की कला को सिखाया भी।

निदेशक जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी डॉ. धर्मेंद्र पारे, उप-संचालक टूरिज्म बोर्ड युवराज पड़ोले, वरिष्ठ गोंड चित्रकार पद्मसुदुर्गा बाई व्याम, डेक्कन स्कूल की शिक्षिका सुसरायु रामचंद्रन के साथ अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.