नर्मदा नदी जल-संरक्षण क्षेत्र में एक करोड़ 32 लाख पौधे लगाये जायेंगे : वन मंत्री डॉ. शाह

Updated on 04-06-2022 08:42 PM
वन मंत्री डॉ. Kunwar Vijay Shah ने कहा है कि नर्मदा जलागम क्षेत्र में स्थानीय समुदायों के सहयोग से 18 हजार 406 हेक्टेयर क्षेत्र में एक करोड़ 32 लाख पौधों का रोपण कराया जायेगा। इन क्षेत्रों के स्थानीय वन प्रजातियों के पौधों का प्राथमिकता के आधार पर रोपण कराया जायेगा।

वन मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि प्रदेश की जीवन-रेखा नर्मदा नदी की जलधारा को अविरल और निर्मल बनाये रखने के लिये नर्मदा नदी के जल-ग्रहण क्षेत्र में स्थित वन क्षेत्रों के पुनर्स्थापन के उद्देश्य से इस वर्ष व्यापक स्तर पर पौधा-रोपण करने का निर्णय लिया गया है।

#WorldEnvironmentDay2022 (5 जून) संकल्प दिवस के रूप में मनेगा

इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून नर्मदा नदी के जल-ग्रहण क्षेत्र में वृक्षारोपण संकल्प दिवस के रूप में मनाया जायेगा। वन विभाग द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। वनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये क्षेत्रीय इकाइयों द्वारा स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित जन-प्रतिनिधियों और शासकीय विभागों का सक्रिय सहयोग लिया जायेगा।

पौध-रोपण की तैयारियाँ पूर्ण

नर्मदा नदी के जल-ग्रहण क्षेत्रों में पौध-रोपण की तैयारियाँ पूरी की जा चुकी हैं। इस वर्ष वर्षा ऋतु में वन-भूमियों पर किये जा रहे पौध-रोपण को "वृक्षारोपण मॉनिटरिंग सिस्टम'' पर पंजीकृत करने के निर्देश दिये गये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.