सेवाधाम आश्रम उज्जैन में फिर एक की मौत

Updated on 07-05-2022 06:45 PM

 भोपाल प्रदेश के उज्जैन सेवाधाम आश्रम में एक और 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अन्य आठ लोगों को उपचार के लिए आरडी गार्डी मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले मंगलवार को भी दो लोगों की मौत हो गई थी। मले में भैरवगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

 भैरवगढ़ पुलिस के अनुसार, सेवाधाम आश्रम में रहने वाले मनोरोगी उम्र 22 वर्ष की बुधवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा गया है। गुरुवार को पीएम करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक को वर्ष 2016 में आश्रम में लाया गया था। उसे कई बीमारियां थी। मौत के बाद आश्रम में रहने वाले आठ लोगों को भी बीमारी के चलते उपचार के लिए आरडी गार्डी मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मनोरोग, मानसिक मंदता और बधिरता का शिकार होकर 2016 से आश्रम में था। एक मृतक 2007 से आश्रम में होकर मनोरोग, मिर्गी का शिकार था। वहीं तीसरा मृतक 2016 में झाबुआ की सड़क से लावारिस मिला था और विविध संक्रमण मनोरोग, मिर्गी और बहु दिव्यांगता के साथ बिस्तर पर था।।

 सेवाधाम में एक और युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर आशीषसिंह ने मेडिकल के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की टीम को फिर से आश्रम भेजा है। सेवाधाम आश्रम संचालक सुधीरभाई गोयल का कहना है कि फूड पाइजनिंग की संभावना नहीं है। आश्रम में बाहर का भोजन नहीं लिया जाता है। दोनों समय ताजा भोजन तैयार कर यहां रह रहे लोगों को दिया जाता है। आश्रम में निवासरत लोगों के उपचार के लिए समय-समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ली जाती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
Advt.