मप्र में 18 लाख 44 हजार बच्चों को ही लगा टीका

Updated on 14-04-2022 10:30 PM

 भोपाल मध्यप्रदेश में 12 से 14 साल तक के 30 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इनमें अभी 18 लाख 44 हजार बच्चों ने ही टीका लगवाया है। भोपाल समेत प्रदेश आठ जिलों में तो लक्ष्य के मुकाबले 50 प्रतिशत बच्चों को भी टीका नहीं लग पाया है।

कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के बाद प्रदेश में कोरोनारोधी टीका लगाने की रफ्तार भी सुस् हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कम टीकाकरण के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। निजी अस्पतालों में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए शुरू हुए सतर्कता डोज में भी गति धीमी है। प्रदेश में सिर्फ पांच निजी अस्पताल ही टीका लगा रहे हैं। प्रदेश में जिन पांच निजी अस्पतालों मैं सतर्कता डोज लगाई जा रही है उनमें भोपाल के दो, इंदौर के तीन और ग्वालियर का एक अस्पताल शामिल है।

 सभी जगह मिलाकर अभी करीब 800 लोगों को ही टीका लगा है। अभी जो अस्पताल टीका लगा रहे हैं उनके पास पहले से कुछ डोज रखी हुई थी उसी का उपयोग कर रहे हैं। उनकी खत्म होने के बाद मुश्किल है कि कोई अस्पताल फिर से टीका मंगाएगा।

इस संबंध में राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ संतोष शुक्ला ने बताया कि ना तो सतर्कता डोज लगवाने में लोगों की रुचि है और ना ही लगाने में अस्पतालों की। इसकी वजह यह है कि अस्पतालों को टीका के डोज बेकार जाने की वजह से नुकसान हो रहा है। एक वायल में 10 डोज रहती है। वायल खोलने के 4 घंटे के भीतर टीका लगाना होता है, अन्यथा बचे हुए डोज बेकार जाते हैं। यही वजह है कि निजी अस्पताल रुचि नहीं ले रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.