राम राज्य की संकल्पना सिर्फ़ भाजपा कार्यकर्ता ही साकार कर सकता हैं : मुरलीधर राव

Updated on 04-02-2022 04:51 PM

धार श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ऐसे ही महान तपस्वी थे, जिन्होंने पार्टी को सींचने का काम किया। अपना पूरा जीवन उन्होंने संगठन के विस्तार में लगा दिया। वे देश के लिए जब घर से निकले, फिर कभी घर नहीं लौटे। उनकी विशेषता यह रही कि उन्होंने मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने के लिए संगठन का काम नही किया बल्कि पार्टी मजबूत बने, इसके लिए संगठन का काम खड़ा किया और हम ये काम भाजपा के लिए नहीं भारत माता के लिए कर रहे हैं।

 भाजपा में आज का बूथ अध्यक्ष कल जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता हैं। घर बैठे हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता का सम्मान केवल भाजपा में ही हो सकता है और कमल पुष्प अभियान के रूप में यही काम हो रहा है। रामराज्य की संकल्पना सिर्फ़ भाजपा कार्यकर्ता ही साकार कर सकता है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने धार में जिले के बूथ विस्तारकों की समीक्षा बैठक में कही।

प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव गुरुवार को बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत धार जिले के प्रवास पर थे। श्री राव सर्वप्रथम श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी पैतृक निवास पंहुचे और ठाकरे जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। श्री राव ने ठाकरे जी के भाई स्व. श्रीकांत ठाकरे  की धर्मपत्नी श्रीमती आशा ठाकरे भतीजे प्रशांत ठाकरे सहित परिजनों का सम्मान किया।

प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा के निवास पर उनका सम्मान किया। इसके उपरांत उन्होंने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के निवास वाले बूथ क्रमांक 104 पर बूथ समिति की बैठक ली। बाद में बूथ विस्तारकों की समीक्षा बैठक ली। प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को भाजपा जिला संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने मंच पर तीर कमान भेंट किए।

बूथ समिति में हो हर वर्ग का प्रतिनिधित्व

श्री राव ने कहा कि बूथ समिति में सभी वर्गो का समावेश होना चाहिये। गाँव में जो भी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनको इसमें शामिल करना चाहिए। युवा और महिलाओं का भी प्रतिनिधित्व समिति में हो, इसकी भी चिंता करना है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति युवा, महिलाओं, किसानों, वरिष्ठजनों और हर वर्ग में एक आशा का भाव है, इसलिए बूथ स्तर पर बनने वाली समिति में भी सभी का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। श्री राव ने कहा कि संगठन का जो काम धार जिले में दिख रहा है, पूरे प्रदेश में हो रहा है, उसके लिए मैं जिलाध्यक्ष राजीव यादव और आप सभी को बधाई देता हूं। इस काम के बल पर मैं यह कह सकता हूं कि अब आने वाले 50 सालों तक प्रदेश में भाजपा की सरकार ही रहने वाली है और कांग्रेस के नेताओं के सपने अब सपने ही रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आप सबकी आशाओं पर खरा उतरेगी और आने वाले कई वर्षों तक आपकी सेवा करती रहेगी। भाजपा के हर बूथ का विस्तार हो, यही कुशाभाऊ ठाकरे जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

चुनाव जीतना नहीं, अंत्योदय को साकार करना हमारा लक्ष्य

श्री राव ने कहा कि हमारी राजनैतिक यात्रा एक छोटी सी पार्टी के रूप में शुरू हुई थी। कल्पना, संकल्प और राष्ट्र के उद्धार के लिए, रामराज्य की स्थापना का लक्ष्य लेकर चले थे। धीरे-धीरे पूरे भारत और विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल बने, क्योंकि ये आज भी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान उसके कार्यकर्ता हैं। आज ठाकरे जी का नाम लेकर 20 हज़ार कार्यकर्ता 20 लाख घंटे बूथों पर प्रवास कर रहे है। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, सांसद भी बूथ पर प्रवास कर रहे हैं। यही भाजपा की ताकत है। कोविड के संक्रमण के बावजूद कार्यकर्ता बूथ पर रहकर भाजपा को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनाव जीतना ही हमारा लक्ष्य नहीं है। पार्टी हर बूथ पर मजबूत हो, बूथ तक हमारी सरकारों की योजनाएं पहुँचे, पं. दीनदयाल जी का अंत्योदय का सपना साकार हो और कार्यकर्ताओ में नेतृत्व क्षमता का विकास हो, इसके लिए हम बूथ तक प्रवास कर रहे हैं।

संगठन पर्व में हमारे काम को पूरा देश देख रहा हैः सबनानी

प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि आज प्रदेश नहीं पूरा देश देख रहा है कि संगठन पर्व में  हम कैसे काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार आदिवासी जिला होने के बाद भी आज प्रदेश में पहले नंबर पर बना हुआ है। इसके लिए मैं जिले के सभी कार्यकर्ताओं को में बधाई देता हूं। ये कार्य आप सभी के सहयोग से पूरा हुआ हैं।

बूथ समीक्षा बैठक में मंच पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, जिला अध्यक्ष राजीव यादव, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल, राजेश अग्रवाल, दिलीप पटोंदिया, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती पटेल, पूर्व सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, पूर्व विधायक करण सिंह पंवार, जिला महामंत्री सन्नी रिन, जयराम गावर, प्रकाश धाकड़, विपिन राठौर, नितेश अग्रवाल सहित पूर्व विधायक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने दिया संचालन महामंत्री सन्नी रिन ने किया।

मुरलीधर राव धार से रवाना होकर रतलाम के ग्राम सरवड़ पहुंचे और रतलाम ग्रामीण के विधायक दिलीप मकवाना के निवास पर भोजन किया। तत्पश्चात बिलपांक पहुंचकर बूथ समिति की बैठक में शामिल हुए और वीरूपाक्ष महादेव मंदिर में दर्शन किए। श्री राव ने कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत ग्राम मुंदडी में प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री धूलजी चौधरी के निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.