राजधानी में शराब की नई दुकानें खुलने का हो रहा विरोध

Updated on 06-04-2022 04:52 PM

भोपाल राजधानी सहित प्रदेश भर में नई शराब दुकानें खोले जाने के विरोध में  स्वर मुखर होने लगे हैं। सत्तारुढ पार्टी के नेताओं के साथ ही आम जनता भी नई शराब दुकानें खोलने का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में भोपाल शहर में शराब की नई दुकानें अलग-अलग स्थानों पर खुलने का विरोध हो रहा है। मंगलवार को भेल क्षेत्र के खजूरीकलां रोड रीगल होम्स में हाल ही में खुली शराब दुकान का विरोध हुआ।

 रहवासियों ने शराब दुकान हटाने के विरोध में पहले प्रदर्शन किया। शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर 24 दर्जन कालोनियों के 500 महिलाएं पुरुष शराब की दुकान पर एकत्रित हो गए। शराब की दुकान खुलने को लेकर लोगों में इतनी नाराजगी थी कि दुकान की छत पर चढ़ कर शराब की दुकान पर लगा बैनर हटा कर फाड़ दिया। शराब की दुकान नहीं खुलेगी, नहीं खुलेगी के नारे लगाकर दुकान का शटर बंद करा दिया।

विरोध प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन से कोई अधिकारी नहीं आया तो रहवासियों ने सड़क पर बैठक चक्काजाम करना शुरू कर दिया। दोपहर साढ़े तीन से शाम छह बजे तक शराब की दुकान हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन चक्काजाम चलता रहा। इससे सड़क के दोनों तरफ 50-50 मीटर लंबी वाहनों की कतार गई। ट्रक, बसें, लोडिंग वाहन, मैजिक वाहन, कार दोपहिया वाहन चालक परेशान हुए। पता चलते ही एमपीनगर एसडीएम राजेश गुप्ता विरोध कर रहे रहवासियों के बीच पहुंचें। उनसे चक्काजाम खत्म करने की मांग की।

रहवासी अरुण मिश्र कांग्रेस नेता प्रकाश चौकसे ने बताया कि शराब की दुकान हटाने की मांग का आश्वासन प्रशासन ने दिया। इसके बाद ही विरोध प्रदर्शन चक्काजाम खत्म किया।सोमवार को पांच नंबर पर शराब की दुकान हटाने का विरोध कांग्रेसियों स्थानीय लोगों ने किया था। वहीं शहर के अवधपुरी, शुभालय कालोनी, मिसरोद सहित अन्य क्षेत्रों में भी शराब की दुकान हटाने का विरोध हो चुका है। बता दें 13 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भेल बरखेड़ा आजाद नगर बस्ती की दुकान में पत्थर मार कर शराब की चार बोतलें फोड़ कर शराब की दुकान हटाने की धमकी दी थी। इसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में निरंतर शराब की दुकानें हटाने का विरोध हो रहा है।  इस संबंध में एसडीएम राजेश गुप्ता ने बताया कि रहवासियों ने ज्ञापन दिया है। आबकारी विभाग मामले को देख रहा है। शराब दुकान हटाने पर विचार किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.