बूथ के त्रिदेव भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक ताकत : विष्णुदत्त शर्मा

Updated on 01-05-2022 05:59 PM

भोपाल हमारा बूथ भारतीय जनता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए जिसे हमने त्रिदेव की संज्ञा दी है, यही भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक ताकत है। जो भारतीय जनता पार्टी को आगे ले जाने का काम करते हैं।

 बूथ विस्तारक अभियान में हमने प्रदेश के 65 हजार बूथों में से 61 हजार बूथों को डिजिटल किया है। प्रशिक्षण के बाद हमें पन्ना प्रमुख और पन्ना समितियों को डिजिटल बनाने के काम में जुटना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को संत हिरदाराम नगर मंडल के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कही। प्रशिक्षण वर्ग को विधायक रामेश्वर शर्मा, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने भी संबोधित किया।

कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत शनिवार को प्रदेश भर में बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए (त्रिदेव) का प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। 30 अप्रैल और 1 मई को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में डिजिटल बूथों को अपडेट करने के साथ संगठन एप्प के बारे में एप्प संचालकों और साइबर योद्धाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंडल स्तर पर हो रहे प्रशिक्षण वर्ग को पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित कर रहे है। भोपाल के संत हिरदाराम नगर मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित किया।

भाजपा कार्यकर्ता जो संकल्प लेता है उसे पूरा करता है

श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यदि कोई संकल्प लेते है तो उसे हर परिस्थिति में पूर्ण करके ही दम लेते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया कि प्रत्येक बूथ को डिजिटल बनायेंगे। उनका फिजिकल वेरीफिकेशन कर बूथ को सामाजिक समरसता के अनुरूप सर्वव्यापी, सर्वस्पशी बनाते हुए समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व करना है तो हमारे कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने में जुट जाते है। बूथ विस्तारक अभियान की ऐतिहासिक सफलता इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। बूथ विस्तारक के दौरान बडवानी, खरगौन, झाबुआ जैसे आदिवासी क्षेत्रों में हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस तरह परिश्रम की पराकाष्ठा कर बूथ को डिजिटल बनाने का काम किया है वह हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है।

भाजपा सरकार ने सामाजिक परिवर्तन लाने का काम किया

श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल वोट की राजनीति नहीं की, हमने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ और लाडली लक्ष्मी जैसी योजनाओं से बेटियों के घटते लिंगानुपात के अंतर को सिर्फ कम किया है बल्कि बेटियां को वरदान बनाने का काम किया है। आज प्रदेश में 43 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बनी है। यह सामाजिक परिवर्तन लाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि बूथ पर काम करने वाले हमारे त्रिदेव साधारण कार्यकर्ता नहीं, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के प्रतिनिधि है।

प्रशिक्षित होकर हमें संगठन तंत्र को और मजबूत करना है

श्री शर्मा ने कहा कि इस वर्ष को हम स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मना रहे है। ठाकरे जी हमेशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर जोर देते थे। इस वर्ष हमें संगठन के कार्य विस्तार और सुदृढ़ीकरण में जुटना है। इसके लिए हमें प्रशिक्षित होकर संगठन तंत्र को मजबूत करने का काम करना है। उन्होंने कहा कि बूथ के त्रिदेवों को बूथ पर होने वाले 22 प्रमुख कार्यो को अपने अपने बूथों पर सुनिश्चित करना है। हमें अपने संगठन कार्यो को करने के साथ ही हर बूथ पर की वोटर्स को भी संगठन से जोडना है।

प्रशिक्षण वर्ग में जिला प्रभारी रविंद्र यति, प्रशिक्षक सतीश विश्वकर्मा, राम बंसल, राहुल राजपूत, मंडल अध्यक्ष कमल विधानी, महेश खटवानी, मंडल महामंत्री बबलू चावला सहित मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.