जिंदगी को खुशहाल और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-01-2022 04:38 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विशेष पिछड़ी सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की बहनों की जिंदगी को खुशहाल और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है। रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई-लिखाई, दवाई और रोजगार का इंतजाम सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में सहरिया बैगा और भारिया जनजाति की महिलाओं को आहार अनुदान की राशि के वर्चुअल अंतरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनजातीय कार्य विभाग की आहार अनुदान योजना में 2 लाख 30 हजार 969 पात्र महिला हितग्राहियों को जनवरी 2022 की 23 करोड़ 9 लाख 69 हजार रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। राज्य शासन द्वारा इन तीन जनजाति वर्ग की महिलाओं को आहार अनुदान योजना में प्रतिमाह एक-एक हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, प्रमुख सचिव श्रीमती पल्लवी जैन उपस्थित थीं। कार्यक्रम में 14 जिलों की सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की बहनें वर्चुअली सम्मिलित हुई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहडोल जिले की श्रीमती रमनी बैगा एवं श्रीमती प्रेमिया बैगा, छिंदवाड़ा जिले की श्रीमती संगीता भारती और दतिया जिले की श्रीमती प्रभा सहरिया एवं श्रीमती गीता सहरिया से संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों को कोरोना महामारी से बचाव की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि सहरिया बैगा और भारिया जनजाति के विकास और कल्याण के लिए राज्य सरकार कोई कमी नहीं छोड़ रही है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर इलाज, आवास, गैस कनेक्शन, सस्ता राशन, पीने के पानी की व्यवस्था के साथ स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है।

जिलेवार आहार अनुदान राशि का विवरण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अनुपपुर जिले की 6074 महिलाओं को 60 लाख 74 हजार, अशोकनगर की 16,435 महिलाओं को 164 लाख 35 हजार, बालाघाट की 5740 महिलाओं को 57 लाख 40 हजार, छिंदवाड़ा की 7499 महिलाओं को 74 लाख 99 हजार, दतिया की 2182 महिलाओं को 21 लाख 82 हजार, डिंडोरी की 10,175 महिलाओं को 101 लाख 75 हजार, गुना की 18,151 महिलाओं को 181 लाख 51 हजार, ग्वालियर की 9238 महिलाओं को 92 लाख 38 हजार, मंडला की 11,627 महिलाओं को 116 लाख 27 हजार, मुरैना की 2212 महिलाओं को 22 लाख 12 हजार, शहडोल की 24,823 महिलाओं को 248 लाख 23 हजार, श्योपुर की 39,406 महिलाओं को 394 लाख 6 हजार, शिवपुरी की 54,400 महिलाओं को 544 लाख और उमरिया जिले की 23,007 महिलाओं को 230 लाख 7 हजार रूपये उनके खातों में अंतरित किये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.