प्रत्येक बूथ तक प्रदेश सरकार की योजनाओं को पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य

Updated on 22-01-2022 04:42 PM

भोपाल। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के रूप में मना रही है। इसी क्रम में प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा के रवि शंकर नगर बोर्ड ऑफिस कॉलोनी, पंचशील नगर मंडल के बूथ क्रमांक 216 पर बूथ विस्तारक अभियान में शामिल हुए। इसी प्रकार नरेला, हुजूर, गोविन्दपुरा, मध्य, उत्तर विधानसभा में लगातार बूथ विस्तारक आयोजन चल रहा है।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमें मतदान केन्द्र मे पहुंचकर पार्टी के जनाधार को बढाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे प्रचार प्रसार करना है।

जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि स्वावलंबी मंडल सक्षम बूथ हमारा लक्ष्य है। श्रद्धेय श्री ठाकरे जी ने अपनी कुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं दीर्घ अनुभव से संगठन का विस्तार एवं समयदान करते हुए समर्पित कार्यकर्ताओं की एक पूरी पीढ़ी तैयार की है। उनसे प्रेरणा लेते हुए सभी कार्यकर्ता मिल-जुलकर संगठन को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हैं।

प्रदेश महामंत्री एवं भोपाल संभाग प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत निश्चित तौर पर बढ़ेगा। साथ ही बूथ पर निवासरत मतदाताओं से परिचय बढेगा जो पार्टी की विचारधारा से अवगत होकर भाजपा से जुड़ेगा।

भोपाल जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मतदान केंद्रों पर बूथ समिति अध्यक्ष एवं ऐप संचालकों को प्रत्येक बूथ पर 20 कार्यकर्ता तैयार करना है और ऐप के माध्यम से उन सभी समिति सदस्यों को डिजिटलाइज करके लक्ष्य को पूर्ण करना है जिससे पार्टी का विस्तार हो और प्रत्येक बूथ आत्मनिर्भर डिजिटलाइज हो। इस अवसर पर बूथ विस्तारक प्रभारी, पन्ना पेज प्रमुख सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह जानकारी भोपाल जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता ने दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.