पुलिस विभाग में अधिकारी-कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता - गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 09-04-2022 05:24 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले के फतेहपुर में पुलिस थाना गोवर्धन, गोपालपुर, तेंदुआ, खनियाधाना एवं पुलिस चौकी थनरा सहित 68 पुलिस आवास गृहों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराने के लिये सरकार कृत-संकल्पित होकर कार्य कर रही है। विगत 2 वर्षों में निरंतर पुलिस आवास गृहों के निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "सबका साथ-सबका विकास'' के मंत्र पर सभी के कल्याण के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कार्य किया जा रहा है। सभी वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ बनाकर उनका सफल क्रियान्वयन भी हो रहा है। इससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ ही जनता के आर्थिक सशक्तिकरण में भी मदद मिल रही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने कोरोना के संकट-काल में उत्कृष्ट कार्य कर जन-सेवा की है, पुलिस की छवि निखरी है।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पाठ्य-पुस्तक निगम श्री प्रहलाद भारती, उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड श्री नरेन्द्र बिरथरे, विधायक कोलारस श्री वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक श्री माखनलाल राठौर, पूर्व विधायक श्री महेन्द्र यादव, श्री रणवीर सिंह रावत, श्री धैर्यवर्धन शर्मा सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.