जवानों और पुलिसकर्मियों को देंगे ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलेंट्री अवार्ड

Updated on 21-06-2022 08:50 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार नक्सलियों को नेस्तनाबूद करने में जुटी हुई है। आज मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर लाँजी-बहेला चौकी-लोढ़ागी के जंगलों में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में हमारे जवानों और पुलिसकर्मियों ने तीन इनामी हार्ड कोर नक्सलियों को मार गिराया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि- "जान पर खेलकर नक्सलियों को मार गिराने वाले पुलिसकर्मियों को ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलेंट्री अवार्ड दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुलिसकर्मी और जवानों की कर्त्तव्यनिष्ठा और साहस की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश को आप जैसे साहसी वीरों पर गर्व है।''

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है और इसकी शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं है, चाहे वह नक्सली हो या कोई अपराधी हो। हमारी सरकार सज्जनों के लिए फूल से भी कोमल और दुर्जनों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर है।

इस कार्यवाही को एएसपी बालाघाट ने लीड किया। उनके साथ हॉक फोर्स और मध्यप्रदेश पुलिस के जवान भी मौजूद थे। एसपी बालाघाट रेंज और सीओ हॉक फोर्स ने पूरी कार्यवाही का मार्गदर्शन किया। इस मुठभेड़ में नक्सलवाद से जुड़े एक डीसीएम (डिवीजनल कमेटी मेम्बर) और दो एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) मनोज और रामे (महिला), जिन पर 30 लाख रूपए से अधिक का इनाम है, ढेर हो गए। इनके पास से एके-47, थ्री नॉट थ्री और 12 बोर की एक्शन गन बरामद हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.