राजधानी की कई बस्तियों में पानी के लिए हाहाकार

Updated on 16-05-2022 05:25 PM

भोपाल कोलार पाइपलाइन को बदलने के काम के चलते बीते तीन दिन से राजधानी के अनेक इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद है। टीटी नगर में पानी की किल्लत से परेशान रहवासी रविवार को सड़कों पर उतर आए। पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता स्थानीय लोग माता मंदिर नगर निगम कार्यालय के सामने पहुंचे। खाली बर्तन लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कुछ महिलाओं ने मटके भी फोड़े।

लोगों का कहना था नगर निगम प्रशासन ने पाइपलाइन से पानी आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है। इससे लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोलार पाइपलाइन से पानी आपूर्ति नहीं होने पर पर्याप्त टैंकर नहीं रहे हैं। इससे तुलसी नगर, सेकंड नंबर बस स्टाप, टीटी नगर सहित नए पुराने शहर के कई इलाकों में पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है। टैंकरों के आते ही लोगों की भीड़ उमड़ जाती है। लोग पानी भरने के लिए कतार में खड़े हो जाते हैं। जल्दी पानी भरने के लिए लोगों में झगड़े तक हो रहे हैं।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। बीते तीन दिन से कोलार पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति बंद है। नगर निगम प्रशासन ने पानी की व्यवस्था नहीं की है। विकल्प के रूप में टैंकरों से पानी आपूर्ति की व्यवस्था की है, जो पर्याप्त नहीं है। वहीं पूर्व पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान ने कहा कि जब नगर निगम को पानी की आपूर्ति बंद करनी थी। पहले से सूचना दी थी तो फिर टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की? यदि पर्याप्त की होती तो लोगों को परेशान नहीं होना पड़ता। लोगों का कहना है कि जब पानी की सप्लाई का समय रहता है, तब बिजली नहीं रहती है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह आज पानी की आपूर्ति होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी। इससे पानी की समस्या का लोगों का सामना करना पड़ा। नगर निगम सोमवार से सभी इलाकों में पानी की आपूर्ति करे। ताकि कोलार पाइपलाइन से जिन-जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति होती है, उन इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.